-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rajasthan High Court Action On Oyo
राजस्थान हाईकोर्ट ने दी OYO को राहत, फर्जी बुकिंग के जरिए पेश किए गलत आंकड़े
- Written By: अपूर्वा नायक
होटल बुकिंग करने के लिए काम आने वाली साइट ओयो को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिली है। दरअसल, जयपुर के समस्कारा रिजॉर्ट ने ओयो पर 22.5 करोड़ रुपये की फर्जी बुकिंग दिखाकर अपनी कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया था।

कॉन्सेप्ट फोटो, इमेज - सोशल मीडिया
नई दिल्ली : होटल बुकिंग साइट के तौर पर जानी जाने वाली कंपनी ओयो को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने रिजॉर्ट की फर्जी बुकिंग के माध्यम से कथित तौर पर कमाई बढ़ाने के मामले में ओयो के खिलाफ लिए जाने वाले एक्शन पर रोक लगा दी गई है। जस्टिस प्रवीर भटनागर के द्वारा अदालत में ये रोक कंपनी की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए लगाई गई है। इस मामले के कारण रिजॉर्ट के डायरेक्टर को 2.7 करोड़ रुपये की जीएसटी नोटिस जारी किया गया है। जिसके बाद ही जस्टिस प्रवीर भटनागर ने कंपनी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के बाद रोक लगाई है और बाकी के पक्षों से अगले 2 हफ्ते में जवाब भी मांगा है।
फर्जी बुकिंग दिखाकर कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया
एफआईआर में जयपुर के समस्कारा रिजॉर्ट ने ओयो पर 22.5 करोड़ रुपये की फर्जी बुकिंग दिखाकर अपनी कमाई बढ़ाने का आरोप लगाया, जिसके बाद रिजॉर्ट को जीएसटी नोटिस जारी किया गया था। एफआईआर में दावा किया गया है कि ओयो ने राज्य के कई होटलों और रिजॉर्ट में इसी तरह की स्ट्रेटेजी का उपयोग किया, जिसके कारण उन्हें टैक्स वसूली के नोटिस भेजे गए हैं।
बुकिंग की अमाउंट जाती है रिजॉर्ट को
ओयो का पक्ष रखते हुए उनकी वरिष्ठ अधिवक्ता आरबी माथुर और लिपि गर्ग ने बताया कि समस्कारा रिजॉर्ट ने जीएसटी डिपार्टमेंट की टैक्स रिकवरी के लिए हाईकोर्ट में अपील दायर की गई थी। जिसे हाईकोर्ट ने मार्च के महीने में ही खारिज कर दिया था। आरबी माथुर ने कहा है कि इसके बाद रिजॉर्ट डायरेक्टर्स ने टैक्स दायित्व से बचने के लिए 9 अप्रैल को ओयो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी थी। जानकारी के अनुसार, ओयो पूरी तरह से केवल कमिश्न पर ही काम करता है।
सम्बंधित ख़बरें
शराब शौकीनों के लिए बड़ा झटका! ओल्ड मोंक, रॉयल चैलेंज समेत कई ब्रांड्स पर लगा बैन, FSSAI ने लिया एक्शन
ITR Refund: इनकम टैक्स फाइलिंग के बाद कब आएगा आपका रिफंड, ऐसे चेक करें पैसा और अपना लाइव स्टेटस
Corporate Rules 2026: जेपीसी ने घटाया पेनल्टी का बोझ, MD बनने की उम्र अब 18 साल
रिटायरमेंट इंक्रीमेंट पर हाई कोर्ट का फैसला: मनपा अधिकारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जांच के निर्देश
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आपको बता दें कि बुकिंग की अमाउंट सीधे होटल और रिसॉर्ट्स को ही जाती हैं। बुकिंग पर टैक्स का भुगतान करने की जिम्मेदारी संबंधित होटल की होती है। टैक्स दायित्व से बचने के लिए ओयो के खिलाफ निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं। इसपर कोर्ट ने ओयो के खिलाफ दर्ज एफआईआर में किसी भी तरह की दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाते हुए दूसरे पक्षकारों से 2 हफ्ते में जवाब मांगा है।
Rajasthan high court action on oyo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
Aug 04, 2026 | 04:00 AMAgra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














