-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Pnbs Net Profit Declined By 49 Percent To Rs 1675 Crore In The First Quarter
PNB ने जारी किए तिमाही नतीजे, Q1 में हुआ भारी नुकसान
- Written By: अपूर्वा नायक
देश के बड़े सरकारी बैंकों में से एक पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने आज अपनी क्वार्टरली रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में कहा है कि 2026 की पहली तिमाही में बैंक का प्रॉफिट 49 फीसदी गिरा हैं।

पंजाब नेशनल बैंक, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
PNB Q1 Report: पब्लिक सेक्टर की पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों के आधार पर 30 जून को खत्म होने वाली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 1,675 करोड़ रुपये रहा है, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 की जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 49 फीसदी की गिरावट आयी है। बुधवार को पीएनबी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है।
पीएनबी ने फाइनेंशियल ईयर 25 की पहली तिमाही में 3,251 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। फाइनेंशियल ईयर 26 की पहली तिमाही में पीएनबी की टोटल इनकम पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 15.7 परसेंट बढ़कर 37,231 करोड़ रुपये हो गई, जो फाइनेंशियल ईयर 2025 की पहली तिमाही में 32,165 करोड़ रुपये थी।
बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम
समीक्षा अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी एनआईआई मामूली रूप से बढ़कर 10,578 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 10,468 करोड़ रुपये थी। बैंक का प्रॉफिट मुख्य रूप से कर व्यय में तेजी से हो रही बढ़त से प्रभावित हुआ, जो समीक्षा अवधि में दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 2,017 करोड़ रुपये से 5,083 करोड़ रुपये हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
WPI inflation: थोक महंगाई ने तोड़ा रिकॉर्ड! जून में 9.87% रही दर, पेट्रोल-डीजल महंगी होने से बढ़ेगी चौतरफा मार
India-UK Free Trade: कपड़ा व्यापारियों से लेकर व्हिस्की शौकीनों तक…भारत-यूके समझौते से किसकी चमकेगी किस्मत?
Retail Inflation: थम नहीं रही महंगाई की मार! लगातार छठे महीने बढ़ी दर, जून में थाली से राशन तक सब कुछ महंगा
Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
असेट्स क्वालिटी में हुआ सुधार
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक ने अपनी असेट्स क्वालिटी में सुधार दर्ज किया। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स यानी जीएनपीए घटकर 42,673 करोड़ रुपये रह गया है, इससे जीएनपीए अनुपात कम होकर 3.78 फीसदी हो गया, जो कि पहले 4.98 फीसदी था।
नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स रेश्यो
इसके साथ ही, नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स यानी एनपीए अनुपात घटकर 0.38 प्रतिशत रह गया, जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में यह 0.60 प्रतिशत था।बेहतर असेट्स क्वालिटी के अनुरूप, बैंक की प्रावधान आवश्यकताएं पिछले साल की इसी तिमाही के 792 करोड़ रुपये से घटकर 396 करोड़ रुपये रह गईं।
ये भी पढ़ें :- ये कंपनी करेगी ग्रेजुएट्स की ताबड़तोड़ भर्ती, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार
फाइलिंग के अनुसार, बैंक का कर-पूर्व लाभ यानी पीबीटी वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 6,758 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में यह 5,269 करोड़ रुपये था।बैंक ने कहा कि उसका वैश्विक कारोबार सालाना आधार पर 11.6 प्रतिशत बढ़कर 27,19,276 करोड़ रुपये हो गया, जो कि पिछले साल 24,36,929 करोड़ रुपये था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pnbs net profit declined by 49 percent to rs 1675 crore in the first quarter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
हॉस्टल के फोन पर फूट-फूटकर रोए बच्चे, घरवालों से बात करते ही छलक पड़े आंसू; VIDEO ने लोगों को किया भावुक
Jul 14, 2026 | 06:43 PMजबलपुर: मिलावटखोर घर में बना रहा था नकली DAP, कृषि विभाग में छापा मारकर जब्त की 22 बोरी नकली खाद
Jul 14, 2026 | 06:36 PM20 साल बाद कोलकाता आएंगी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन, सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही वापसी
Jul 14, 2026 | 06:35 PMरथ यात्रा 2026 भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद का अद्भुत महत्व, आस्था, परंपरा और समानता का अनुपम प्रतीक
Jul 14, 2026 | 06:34 PM19 साल IT में नौकरी, फिर छोड़ दी 40 हजार की सैलरी! अब कैब चलाकर हर महीने कमा रहे 90 हजार, लोग रह गए हैरान
Jul 14, 2026 | 06:30 PMपंचायत चुनाव और प्रशासक नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, सुनवाई छह सप्ताह के लिए स्थगित; लंबित मामले का दिया हवाला
Jul 14, 2026 | 06:28 PMBihar Bypoll: नीरज सिन्हा के लिए प्रचार करने पहुंचे नितिन नबीन, बोले- बांकीपुर की जनता ने काम करना सिखाया
Jul 14, 2026 | 06:28 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग और AI का बड़ा अपडेट! सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत या जाएगी नौकरी? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 05:00 PM
क्या इस्लाम में चार शादियों की इजाजत? मौलाना ने खोलकर रख दी पूरी सच्चाई- VIDEO
Jul 14, 2026 | 02:39 PM
रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM














