- Hindi News »
- Business »
- Piyush Goyal Said Not Bargain With Guns India Us Trade Agreement Terrif War
India-US Trade: भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर पीयूष गोयल बोले- हम बंदूक रखकर कोई सौदेबाजी नहीं करते
India-US finalise trade: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर लगातार बातचीत कर रहा है, समझौते में देश और लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा।
- Written By: सौरभ शर्मा

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (सोर्स - सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौता अगले 90 दिनों में तैयार हो सकता है। ये वो समय है जब अमेरिका ने भारत पर लगाए गए अतिरिक्त टैरिफ को अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान दोनों देशों की कोशिश है कि व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाए, लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि समझौता दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखकर हो।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत अमेरिका के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर लगातार बातचीत कर रहा है और इस समझौते में देश और लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश की सभी व्यापार वार्ताएं भारत प्रथम की भावना और विकसित भारत 2047 के रास्ते पर आगे बढ़ रही हैं।
90 दिन अंतरिम व्यापार समझौते की रणनीति तय
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर सब कुछ सही चला और यह दोनों के लिए फायदे का सौदा हुआ, तो यह अंतरिम व्यापार समझौता अगले तीन महीनों में तय हो सकता है। अमेरिका ने हाल ही में भारत से आने वाले उत्पादों पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, लेकिन 9 अप्रैल को इसे 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया। इस फैसले से भारत को थोड़ी राहत ज़रूर मिली है, लेकिन 10 प्रतिशत का मौजूदा बेसलाइन टैरिफ अब भी लागू रहेगा।
इसी खिड़की का इस्तेमाल करते हुए भारत और अमेरिका दोनों तेजी से बातचीत को आगे बढ़ा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो दोनों पक्षों के बीच ‘Terms of Reference’ (ToR) पर सहमति हो चुकी है, जिससे बातचीत की दिशा और उद्देश्य तय हो चुका है। इसके तहत पहले चरण का समझौता सितंबर या अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
‘बंदूक दिखाकर सौदे नहीं होते’, पीयूष गोयल का तीखा बयान
भारत के केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका की टैरिफ नीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ‘बंदूक रखकर कभी भी ईमानदारी से बातचीत नहीं हो सकती।’ उनका यह बयान बताता है कि भारत अपने हितों से समझौता नहीं करेगा और एक निष्पक्ष, संतुलित समझौते की ही बात करेगा। सरकार के अनुसार, अमेरिका के साथ कई स्तरों पर लगातार बातचीत हो रही है। वर्चुअल मीटिंग्स से लेकर संभावित फिजिकल विज़िट्स तक।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
2030 तक 500 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य
इस बातचीत का बड़ा उद्देश्य यह भी है कि वर्तमान में लगभग 191 अरब डॉलर के भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को 2030 तक 500 अरब डॉलर तक ले जाया जाए। इसके लिए पहले चरण में उन मुद्दों पर फोकस किया जा रहा है जिन्हें तुरंत सुलझाया जा सकता है। 90 दिन की यह टैरिफ छूट की मियाद सिर्फ एक मौका नहीं, बल्कि एक इम्तहान भी है जहां भारत को संतुलन बनाकर अपने लिए एक फायदेमंद और टिकाऊ व्यापारिक रास्ता बनाना है।
Piyush goyal said not bargain with guns india us trade agreement terrif war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














