- Hindi News »
- Business »
- Petrol Diesel Price Update For 13 March 2025
Petrol-Diesel Price : होली से पहले आम लोगों को मिली बड़ी राहत, इन जगहों पर 2 रुपये सस्ता हुआ डीजल
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल का रेट में सबसे ज्यादा 1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के रेट में 1.07 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
- Written By: अपूर्वा नायक

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : कल ही सरकार की ओर से महंगाई से जुड़े आंकड़े जारी किए गए थे। जिसमें देश की रिटेल महंगाई 3 प्रतिशत से नीचे पहुंच गई है। हालांकि उसके एक दिन बाद यानी होली से एक दिन पहले ही पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा देखने को मिल रही है।
दिल्ली से लेकर चेन्नई तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 पैसे से लेकर 1 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पूर्वी भारत के सबसे बड़े महानगर कोलकाता में देखने के लिए मिल रही है। वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े महानगर और देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी राहत देखने के लिए मिल रही है।
मुंबई में सस्ता और इन शहरों में महंगा हुआ ईंधन
देश के चारों महानगरों में से एक मुंबई को छोड़ दिया जाए, तो पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा देखने के लिए मिल रही है। पहले बात नई दिल्ली और चेन्नई की करें तो दोनों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 5 पैसे की बढ़ोतरी देखने के लिए मिल रही है। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 87.67 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। साथ ही चेन्नई में पेट्रोल के दाम 100.80 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 92.39 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
हनुमान जयंती पर जहांगीरपुरी और तुगलकाबाद में हंगामा…दिल्ली पुलिस ने संभाली स्थिति; इस वजह से हुआ था विवाद
भूटान में तेल का हाहाकार, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 60% का भारी उछाल; संकट के बीच भारत बना ‘संकटमोचक
रुपये में ऐतिहासिक उछाल, 12 साल की सबसे बड़ी तेजी के साथ 2% चढ़ा रुपया; RBI के इस फैसले ने बदला खेल
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल का रेट में सबसे ज्यादा 1 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल के रेट में 1.07 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और दाम 105.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि डीजल के प्राइस में 1.06 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है और दाम 91.82 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
अगर बात मुंबई की बात की जाएं तो देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी राहत देखने के लिए मिल रही है। आईओसीएल के आंकड़ों के अनुसार मुंबई में पेट्रोल के प्राइस में 44 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है और दाम 103.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दामों में सबसे ज्यादा 2.12 रुपए रुपए की कटौती देखी गई है, जिसके बाद दाम 90.03 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।
कच्चे तेल के दाम में गिरावट
वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में मामूली गिरावट देखने के लिए मिल रही है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, गल्फ देशों का कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड ऑयल का प्राइस 0.14 पैसे की गिरावट के साथ 70.85 रुपये प्रति बैरल पर आ गए हैं। पिछले 2 महीने में कच्चे तेल के दाम में करीब 14 प्रतिशत की गिरावट देखने के लिए मिल चुकी है। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी कच्चे तेल के दाम में भी मामूली गिरावट देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड के प्राइस में 0.24 प्रतिशत यानी 67.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वैसे 2 महीनों में अमेरिकी कच्चे तेल यानी डब्ल्यूटीआई क्रूड के दामों में 14 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने के लिए मिल चुकी है।
Petrol diesel price update for 13 march 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMMSRTC का बड़ा एक्शन! 75 स्थानों पर बनेंगे ‘मॉर्डन वेटिंग रूम’, महाराष्ट्र सरकार ने जारी किए ₹15 करोड़
Apr 03, 2026 | 01:11 PMMalegaon: मालेगांव नगर निगम में पार्षदों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, हाथापाई का वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 01:10 PMSomy Ali Emotional Post: ‘जानबूझकर उनके साथ फिल्में कीं’, सोमी अली ने बताई मिथुन चक्रवर्ती से खास कनेक्शन
Apr 03, 2026 | 01:00 PMAkola रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई! पुरी-अजमेर एक्सप्रेस से 9 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर धरे गए
Apr 03, 2026 | 12:59 PMMira Bhayander में रिक्शा लाइसेंस घोटाले की जांच: सरकार सख्त, विशेष जांच अभियान शुरू
Apr 03, 2026 | 12:53 PMNavabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
Apr 03, 2026 | 12:51 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














