-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Palm Palmolein Oil Decline Despite Increase In Import Duty Price
इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी के बावजूद पाम, पामोलीन तेल में गिरावट, मूंगफली में मामूली सुधार
- Written By: मनोज आर्या
इंपोर्ट तेलों के दाम टूटने से कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण बिनौला तेल, इंपोर्ट ड्यूटी घटाए जाने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: सरकार द्वारा खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले तेलों के इंपोर्ट ड्यूटी में बढ़ोतरी किए जाने के बावजूद बुधवार को देश के तेल-तिलहन बाजार में वर्ष के पहले कारोबारी सत्र में कच्चे पाम तेल (CPO) एवं पामोलीन तेल के दाम बढ़ने के बजाय घट गए। इंपोर्ट तेलों के दाम टूटने से कारोबारी धारणा प्रभावित होने के कारण बिनौला तेल, इंपोर्ट ड्यूटी घटाए जाने के कारण सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। दूसरी ओर सीसीआई द्वारा बिनौला सीड के दाम बढ़ाने के फैसले का मूंगफली दाना (तिलहन) पर असर आया और उसके दाम में मामूली सुधार है। लेकिन मूंगफली के पहले से काफी कमजोर दाम रहने के बीच मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। कारोबारी धारणा प्रभावित रहने से सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन के दाम भी पूर्वस्तर पर बने रहे।
मलेशिया और शिकॉगो एक्सचेंज में नए साल के उपलक्ष्य में छुट्टी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने खाद्य तेलों के आयात शुल्क मूल्य में वृद्धि की है और सीपीओ का आयात शुल्क मूल्य 106 रुपये क्विंटल, पामोलीन का आयात शुल्क मूल्य 117 रुपये क्विंटल बढ़ाया है। दूसरी ओर सोयाबीन डीगम के आयात शुल्क मूल्य में 28 रुपये क्विंटल की कमी की गई है। यह सरकार के द्वारा सही दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि जब मलेशिया में खाद्य तेलों का निर्यात शुल्क बढ़ाया जाता है तो उपचारात्मक उपाय के तहत हमारे देश की सरकार को भी देश के हित में आयात शुल्क मूल्य बढ़ाना चाहिये।
पामोलीन के दाम में तेजी
वैसे देखा जाये तो पाम, पामोलीन का दाम देशी तेल-तिलहनों से पहले ही अधिक है लेकिन सोयाबीन तेल का दाम सरसों, मूंगफली जैसे तेलों से सस्ता होने के कारण देशी तेल-तिलहनों के समक्ष खपने की मुश्किल हो रही है। इन्हीं अनिश्चितताओं से बचने के लिए हमें अपना तिलहन उत्पादन बढ़ाने की ओर ध्यान देना होगा और आयात पर निर्भरता कम से कम करनी होगी। सूत्रों ने कहा कि आवक कम रहने के बीच भारतीय कपास निगम (सीसीआई) द्वारा बिनौला सीड (तिलहन) का दाम 100 रुपये क्विंटल बढ़ाने के बावजूद हरियाणा, पंजाब में कपास नरमा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे दाम पर बिक रहे हैं। पाम, पामोलीन पहले ही खप नहीं रहे थे और महंगे दाम पर इसके लिवाल नहीं हैं। इसलिए पाम, पामोलीन में गिरावट है। पाम, पामोलीन का दाम टूटने से सोयाबीन तेल में भी गिरावट रही।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: तेल, गैस, रसायन, खाद बेकाबू, युद्ध से बढ़ी महंगाई में हमारी जेब कैसे सुरक्षित रहे ?
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर, किचन पर महंगाई की मार, तेल के दामों में तेज उछाल; आम आदमी परेशान
मजबूत मांग के बीच सोयाबीन के कीमतों में उछाल, बिनौला तेल के भाव में बड़ी गिरावट
नए फसल आने की आहट के बीच सरसों तेल-तिलहन में गिरावट, पामतेल के नहीं मिल रहे खरीदार
हालांकि, सीसीआई ने कपास से निकलने वाले बिनौला सीड का दाम 100 रुपये क्विंटल बढ़ाया है। इससे कपास किसानों को कुछ राहत है मगर अब भी बिनौला सीड का दाम एमएसपी पर की गई खरीद लागत के अनुरूप नहीं है। बिनौला सीड के दाम की कमी का असर मूंगफली, बिनौला तेल, कपास नरमा के साथ-साथ बाकी तेल पर भी आता है। इस वजह से तेल-तिलहन बाजार को दुरुस्त करने के लिए सीसीआई को एमएसपी लागत के हिसाब से ही बिनौला सीड भी बेचना होगा।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
मूंगफली तिलहन में मामूली सुधार
उन्होंने कहा कि आवक कम रहने की वजह से सोयाबीन तिलहन के साथ-साथ कारोबारी धारणा प्रभावित होने के बीच सरसों तेल-तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे। सूत्रों ने कहा कि सीसीआई द्वारा बिनौला सीड का दाम बढ़ाने के बाद मूंगफली तिलहन में मामूली सुधार है मगर इसका दाम अब भी एमएसपी से लगभग 15-16 प्रतिशत कम है। मूंगफली खल की कमजोर स्थानीय मांग के बीच मूंगफली तेल के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।
Palm palmolein oil decline despite increase in import duty price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Jul 02, 2026 | 09:20 PMMPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Jul 02, 2026 | 09:12 PMभाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
Jul 02, 2026 | 08:58 PM‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














