- Hindi News »
- Business »
- Official Sources Statement On India America Bilateral Trade Agreement
India-America BTA: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड एग्रीमेंट के लिए 19 चैप्टर की शर्तें तैयार, आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी
ट्रेड वॉर के खतरे को भांपते हुए भारत चालाकी से अपने कदम रख रहा है। हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच में जल्द ही द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने की खबर सामने आयी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारत और अमेरिका (सौ. Pinterest )
नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच में जल्द ही द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने वाला है। इससे पहले इससे जुड़ी कई प्रकार की चर्चाएं हैं। कुछ आधिकारिक सूत्रों के द्वारा बतायी गई जानकारी के अनुसार पता चला है कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए भारत और अमेरिका द्वारा अंतिम रूप दिए गए संदर्भ की शर्तों यानी टीओआर में तकरीबन 19 चैप्टर शामिल हैं। साथ ही आधिकारिक सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि इनमें गुड्स, सर्विसेज और कस्टम ड्यूटी जैसे मुद्दों को भी शामिल किया गया है।
इस बातचीत को और रफ्तार देने के लिए, प्रस्तावित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते यानी बीटीए के लिए ऑफिशियली तौर पर बातचीत शुरू करने से पहले कुछ मुद्दों पर मतभेदों को दूर करने के लिए एक इंडियन ऑफिशियल टीम अगले हफ्ते अमेरिका का दौरा कर रहा है। भारत के मुख्य वार्ताकार, कॉमर्स डिपार्टमेंट में एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल, दोनों देशों के बीच आमने-सामने की पहली बातचीत के लिए टीम का नेतृत्व करेंगे।
अग्रवाल को 18 अप्रैल को अगले कॉमर्स सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 1 अक्टूबर से पदभार ग्रहण करेंगे। अधिकारी ने कहा है कि वाशिंगटन में अमेरिकी काउंटरपार्ट्स के साथ 3 दिवसीय इंडियन ऑफिशियल टीम की मीटिंग बुधवार यानी 23 अप्रैल से शुरू होगी। यह यात्रा एक हाई लेवल अमेरिकी टीम के भारत दौरे के कुछ ही हफ्तों के अंदर हो रही है। यह बताती है कि बीटीए के लिए मीटिंग रफ्तार पकड़ रही है। पिछले महीने दोनों देशों के बीच सीनियर ऑफिशियल लेवल की वार्ता हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Chemical Leak: कैलिफोर्निया में खतरनाक केमिकल का रिसाव, 40000 लोगों को शहर खाली करने का सख्त आदेश
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
दक्षिण और पश्चिम एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच इंडियन ऑफिसर्स के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड मीटिंग के लिए 25 से 29 मार्च तक भारत में थे। दोनों पक्ष अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पर 9 अप्रैल को घोषित 90 दिन की रोक का उपयोग करना चाहते हैं।
इससे पहले, 15 अप्रैल को कॉमर्स सेक्रेटरी सुनील बर्थवाल ने कहा था कि भारत और अमेरिका के साथ जल्द से जल्द बातचीत को खत्म करने की कोशिश करेगा। उन्होंने कहा कि भारत ने अमेरिका के साथ ट्रेड लीब्रेलाइजेशन का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Official sources statement on india america bilateral trade agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













