-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Niti Aayog Claimed That Their Is Just 1 Percent Poor People
Poverty : देश में खत्म हुई पूरी गरीबी, नीति आयोग ने बताया भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत गरीब लोग हैं बाकी
- Written By: अपूर्वा नायक
साल 2007 से साल 2009 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर काम कर चुके विरमानी ने कहा है कि 11 सालों में पूर्ण गरीबी 12.2 प्रतिशत से घटकर 2.3 प्रतिशत पर आ गई है और ये घटकर 1 प्रतिशत तक हो गई है।

पूर्ण गरीबी (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। देश में पूरी गरीबी अब लगभग खत्म हो गई है। नीति आयोग की ओर से ये बात कही गई है। आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने कहा है कि वर्ल्ड बैंक के नियमों के अनुसार, मापी गई पूर्ण गरीबी भारत में लगभग खत्म हो गई है।
उन्होंने कहा है कि हर दिन 1.9 डॉलर से कम कमाने वाले कुछ लोगों के लिए सामान्य पॉलिसी एक्शन नहीं जा सकती है। विरमानी ने उद्योग मंडल आईएमसी चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि कमजोर के रूप में चिन्हित आबादी का प्रतिशत भी काफी भी कम हो गया है और अगले 7 सालों में खत्म हो जाएगा।
50 सालों की परेशानी हुई दूर
हालांकि उन्होंने ये बात स्वीकार की है कि पूरी गरीबी कम तो हुई है, लेकिन इनकम डिस्ट्रिब्यूशन के नजरिए से स्थिति बद से बदतर हो गई है। साल 2007 से साल 2009 के बीच मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर काम कर चुके विरमानी ने कहा है कि 11 सालों में पूर्ण गरीबी 12.2 प्रतिशत से घटकर 2.3 प्रतिशत पर आ गई है और ये घटकर 1 प्रतिशत तक हो गई है। सही मायने में ये गरीबी, जिसके बारे में हम 50 सालों से बात कर रहे थे, वो अब खत्म हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
1 प्रतिशत बचे लोग यहां रहते हैं
विरमानी ने कहा है कि 1 प्रतिशत आबादी जो अभी भी पूर्ण गरीबी से बाहर नहीं आयी है, दूरदराज के इलाकों और पहाड़ी इलाकों में रहती है और हमें ऐसे लोगों को ढूंढ़ना होगा। विरमानी ने कहा है कि आपको वहां जाकर वास्तविक व्यक्ति को खोजना होगा। आपके पास ऐसे मामलों से निपटने के लिए कोई भी सामान्य नीति नहीं हो सकती है। साथ ही उन्होंने बताया है कि साल 1960 के दशक में वर्ल्ड बैंक ने पूर्ण गरीबी की परिभाषा के तहत हर दिन एक डॉलर से कम कमाने वाले लोगों को रखा था, जो आज महंगाई के साथ समायोजित होकर 1.9 डॉलर प्रति दिन हो सकता है।
Niti aayog claimed that their is just 1 percent poor people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारतीय सेना में महिला इंजीनियरों के लिए भर्ती, SSC टेक्निकल के 30 पदों पर आवेदन शुरू
Jul 08, 2026 | 08:29 PMनवाज शरीफ की जान बचाने की कहानी! नितिन गडकरी ने सुनाया धीरूभाई अंबानी और बिल क्लिंटन का दिलचस्प किस्सा
Jul 08, 2026 | 08:23 PMPDIL में इंजीनियरों के 153 पदों पर भर्ती, 71 हजार रुपये तक सैलरी; 27 जुलाई तक करें आवेदन
Jul 08, 2026 | 08:20 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














