- Hindi News »
- Business »
- Vedanta Chairperson Anil Agarwal Family Tree Son Agnivesh Agarwal Died
बिहार के सबसे बड़े रईस का वारिस कौन? बेटे की मौत के बाद उठा सवाल, अनिल अग्रवाल की परिवार में कौन-कौन
- Written By: मनोज आर्या
Anil Agarwal: वेदांता का मार्केट कैप करीब 2.33 लाख करोड़ रुपये का है। वेदांता का बिजनेस भारत के बाहर भी कई देशों में फैला हुआ है। वेदांता ग्रुप की सहायक कंपनी में हिंदुस्तान जिंक शामिल हैं।

अनिल अग्रवाल, (चेयरमैन, वेदांता ग्रुप)
Anil Agarwal Family: देश के दिग्गज उद्योगपति और बिहार के सबसे बड़े रईस वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल को नए साल में बड़ा झटका लगा है। उनके इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल का अमेरिका में निधन हो गया है। 49 साल के अग्निवेश स्कीइंग के दौरान हादसे का शिकार हो गए थे और उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से अग्रवाल परिवार बुरी तरह टूट गया है। अब सवाल यह है कि अग्निवेश के निधन के बाद वेदांता ग्रुप की अरबों डॉलर की विरासत को कौन संभालेगा?
वेदांता का मार्केट कैप करीब 2.33 लाख करोड़ रुपये का है। वेदांता का बिजनेस भारत के बाहर भी कई देशों में फैला हुआ है। वेदांता ग्रुप की सहायक कंपनी में हिंदुस्तान जिंक, भारत एल्युमिनियम कंपनी, केयर्न ऑयल एंड गैस और ईएसएल स्टील शामिल हैं। इसका बिजनेस पावर, आयरन ओर, कॉपर और ऑयल एंड गैस में फैला है। ग्रुप ने अपनी बिजनेस पांच कंपनियों में डिमर्ज करने की घोषणा की है। हाल में चांदी की कीमत में भारी उछाल आने से हिंदुस्तान जिंक के शेयरों में काफी तेजी आई है। यह कंपनी दुनिया में चांदी के पांच सबसे बड़े उत्पादकों में शामिल है।
अनिल अग्रवाल का भावुक पोस्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक पोस्ट करते हुए अनिल अग्रवाल ने अपने दिवंगत बेटे अग्निवेश अग्रवाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने Fujeirah Gold जैसी शानदार कंपनी खड़ी की और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी बने। उन्होंने कहा कि मैंने अग्निवेश से वादा किया था कि हमारे पास जितना भी धन आएगा, उसका 75% से ज्यादा समाज के काम में लगाएंगे। आज फिर वो वादा दोहराता हूं। अब और भी सादगी से जीवन जीऊंगा। और अपनी बाकी जिंदगी इसी में लगा दूंगा।
सम्बंधित ख़बरें
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
BYJU’S के संस्थापक रवींद्रन को सिंगापुर में जेल, 22 बिलियन डॉलर से दिवालियापन तक का सफर, जानें पूरा मामला
Gold-Silver Rate Today: चांदी 2000 रुपये उछली और सोना भी हुआ महंगा, जानें अपने शहर में ताजा रेट
सावधान! बाजार में आई नकली चांदी की बाढ़, BIS ने जारी की चेतावनी; खरीदारी से पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट
Today is the darkest day of my life. My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us.… pic.twitter.com/hDQEDNI262 — Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) January 7, 2026
अनिल अग्रवाल के परिवार में कौन-कौन?
अनिल अग्रवाल की पत्नी किरण अग्रवाल सुर्खियों से दूर रहती हैं। इस दंपत्ति के दो बच्चे थे। बेटे अग्निवेश अग्रवाल के अलावा उनकी एक बेटी प्रिया अग्रवाल भी है। प्रिया अग्रवाल वेदांता और हिंदुस्तान जिंक के बोर्ड में शामिल हैं। वह हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन और वेदांता में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। सुर्खियों से दूर रहने वाली प्रिया अग्रवाल की बिजनेस में मजबूत पकड़ मानी जाती है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में उन्हें वेदांता में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: बेटे अग्निवेश से किया वादा निभाएंगे वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दान करेंगे कमाई का 75% हिस्सा
बिहार का सबसे बड़ा रईस
अनिल अग्रवाल का जन्म बिहार के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था और उन्हें बिहार का सबसे बड़ा रईस माना जाता है। उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में बिहार छोड़ दिया था और खाली हाथ मुंबई आ गए थे। मुंबई आकर उन्होंने जमकर मेहनत की और वह देश के टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में शामिल हैं। इस ग्रुप का बिजनेस भारत के बाहर भी कई देशों में फैला है।
Vedanta chairperson anil agarwal family tree son agnivesh agarwal died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM













