- Hindi News »
- Business »
- National Consumer Helpline Provided Refund Of Rs 2 72 Crore In July
नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन से ग्राहकों को बड़ी राहत, जुलाई में ₹2.72 करोड़ वापस दिलवाया
Consumer Helpline: मंत्रालय ने बताया कि एनसीएच उन कंपनियों के साथ सहयोग करता है, जो शिकायत निवारण के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाती हैं और उन्हें स्वेच्छा से कन्वर्जेंस पार्टनर के रूप में शामिल करती है।
- Written By: मनोज आर्या

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
National Consumer Helpline: उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) ने जुलाई में 2.72 करोड़ रुपए का रिफंड दिलवाया और 27 क्षेत्रों में 7,256 उपभोक्ता शिकायतों का समाधान किया गया। ई-कॉमर्स क्षेत्र में रिफंड संबंधी शिकायतों की संख्या सबसे अधिक 3,594 रही, जिसके परिणामस्वरूप 1.34 करोड़ रुपए का रिफंड हुआ। इसके बाद यात्रा और पर्यटन क्षेत्र का स्थान रहा, जहां 31 लाख रुपए का रिफंड हुआ।
हेल्पलाइन के तकनीकी परिवर्तन ने इसकी पहुंच और दक्षता में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। मंत्रालय ने बताया कि कॉल की संख्या दस गुना से भी अधिक बढ़ गई है, जो दिसंबर 2015 में 12,553 से बढ़कर दिसंबर 2024 में 1,55,138 हो गई है। इसी प्रकार, औसत मासिक शिकायत पंजीकरण 2017 में 37,062 से बढ़कर 2024 में 1,11,951 हो गए हैं।
कैसे काम करता है NCH?
मंत्रालय के अनुसार, डिजिटल माध्यमों को अपनाने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में भी तेज़ी आई है और वॉट्सऐप के माध्यम से शिकायत पंजीकरण मार्च 2023 में 3 प्रतिशत से बढ़कर मार्च 2025 में 20 प्रतिशत हो गया है। एनसीएच उपभोक्ताओं, सरकारी एजेंसियों, निजी क्षेत्र की कंपनियों और नियामक निकायों को एक साथ लाने वाले एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है। कन्वर्जेंस भागीदारों की संख्या 2017 में 263 से बढ़कर 2025 में 1,131 कंपनियों तक पहुंच गई।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष व्यापार प्रथाओं को बढ़ावा देने के अपने अधिदेश के अनुरूप, उपभोक्ता मामले विभाग एनसीएच के माध्यम से प्राप्त शिकायत आंकड़ों की निगरानी करता है। इसके अलावा, विभाग उन कंपनियों की भी पहचान करता है, जिनके पास शिकायतों की संख्या अधिक है और जो अभी तक कन्वर्जेंस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं हैं ताकि आगे की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।
मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी
मंत्रालय ने बताया कि एनसीएच उन कंपनियों के साथ सहयोग करता है, जो शिकायत निवारण के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाती हैं और उन्हें स्वेच्छा से कन्वर्जेंस पार्टनर के रूप में शामिल करती है। एक बार शामिल होने के बाद, एनसीएच इन व्यवसायों को रीयल टाइम शिकायत संबंधी जानकारी प्रदान करता है। एनसीएच ने उच्च कॉल वॉल्यूम के दौरान पहुंच में सुधार और शिकायत पंजीकरण में तेजी लाने के लिए वॉट्सऐप को अपने टोल-फ्री नंबर 1915 के साथ इंटीग्रेट किया है।
ये भी पढ़ें: Gold-Silver Rate: सोना हुआ मंहगा, चांदी में भी बड़ी उछाल; अब इतने रुपये हो गए भाव
कैसे शिकायत दर्ज करा सकते हैं ग्राहक?
जब ग्राहकों को उच्च ट्रैफिक या तकनीकी समस्याओं के कारण लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, तो उन्हें वॉट्सऐप नोटिफिकेशन भेजा जाता है, जिससे वे सीधे ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यह पहल एक सहज और उपयोग में आसान विकल्प प्रदान कर हेल्पलाइन की प्रतिक्रिया और दक्षता को बढ़ाती है।
National consumer helpline provided refund of rs 2 72 crore in july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMमार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMकॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के छत्रपति संभाजीनगर के वालूज स्थित घर पर बढ़ा सुरक्षा घेरा
May 23, 2026 | 04:36 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














