- Hindi News »
- Business »
- Mps Limited Share Price 700 Percent Return Stock Crashes
700% रिटर्न वाला स्टॉक धड़ाम! निवेशकों को बड़ा झटका, आपने भी गंवाई मोटी कमाई?
MPS Limited Share Price: कंपनी के लिए चिंता की बात यह है कि इसके रिसर्च बिजनेस का राजस्व 118 करोड़ रुपये से घटकर 108 करोड़ रुपये रह गया है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
MPS Limited Share Price: पिछले कुछ सालों से निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे रही एमपीएस लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर में 19 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयरों में गिरावट की वजह चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे हैं।
एमपीएस लिमिटेड की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च तिमाही के दौरान कुल राजस्व 2.9 प्रतिशत बढ़कर 186.30 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के लिए चिंता की बात यह है कि इसके रिसर्च बिजनेस का राजस्व 118 करोड़ रुपये से घटकर 108 करोड़ रुपये रह गया है। जबकि यह विभाग कंपनी के राजस्व में 59 प्रतिशत का योगदान देता है।
40 फीसदी बढ़ा लाभ
कंपनी को राजस्व के मोर्चे पर भले ही संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन लाभ में 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जून तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 35 करोड़ रुपये रहा। EBITDA साल-दर-साल 21 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 50 करोड़ रुपये तक पहुँच गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: 14 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
CBI के रडार पर अनिल अंबानी के बेटे! दिल्ली में 6 घंटे से ज्यादा चला सवाल-जवाब, जानें क्या है पूरा मामला
हवाई यात्रियों को बड़ा झटका, IndiGo ने किराए में की बढ़ोतरी; आज रात 12 बजे से लागू होगा नया रेट
पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी, क्या आपके खाते में आया पैसा? जानें कैसे चेक करें अपना स्टेटस
1 हफ्ते में 13 प्रतिश गिरे शेयर प्राइस
कल यानी शुक्रवार की गिरावट के बाद, कंपनी के शेयरों की कीमत एक हफ्ते में 13 फीसदी गिर चुकी है। हालांकि, इसके बाद भी यह मल्टीबैगर शेयर 6 महीने में 23 फीसदी का रिटर्न दे पाया है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमत में 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
बता दें, कंपनी का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 3071.85 रुपये और 52 हफ्तों का निम्नतम स्तर 1763.15 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 4182 करोड़ रुपये है। वहीं, 2 साल में एमपीएस लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 114 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। साथ ही यह 5 साल में यह शेयर 747 फीसदी का रिटर्न देने में सफल रहा है।
कंपनी दे रही है लाभांश
इस कंपनी ने निवेशकों के लिए लाभांश की भी घोषणा की है। कंपनी ने 50 रुपये प्रति शेयर का लाभांश यानी डेविडेंट देने का फैसला किया है। इस लाभांश को जारी करने के लिए एमपीएस लिमिटेड ने 13 अगस्त 2025 की रिकॉर्ड तिथि तय की है।
यह भी पढ़ें: JSW Steel की लगी लॉटरी, पहली तिमाही में हुआ बंपर प्रॉफिट
डिस्क्लेमर: यह ख़बर शेयर बाजार से प्राप्त जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इसका उद्देश्य किसी भी तरह के निवेश या को प्रोत्साहन देना या उसका आहरण करना नहीं है। शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले विशेषज्ञों की सलाह अवश्य लें।
Mps limited share price 700 percent return stock crashes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














