-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Jsw Steels First Quarter Net Profit Doubles To Rs 2209 Crore
JSW Steel की लगी लॉटरी, पहली तिमाही में हुआ बंपर प्रॉफिट
- Written By: अपूर्वा नायक
JSW Steel : स्टील सेक्टर की कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील के द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी को जबरदस्त कमाई होने की बात सामने आयी है। जिसके अनुसार कंपनी को दोगुना प्रॉफिट हुआ।

जेएसडब्ल्यू स्टील (सौ. सोशल मीडिया )
JSW Steel Quarterly Report: भारत के स्टील सेक्टर की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील ने हाल ही में अपनी तिमाही रिपोर्ट जारी की है। इन तिमाही नतीजों के आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील को करेंट फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की जून महीने वाली तिमाही में इंटीग्रेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर दोगुना हो गया है।
जेएसडब्ल्यू स्टील की फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की कमाई दोगुनी से ज्यादा होकर 2,209 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 867 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था।
जेएसडब्ल्यू स्टील ने दी शेयर मार्केट को सूचना
जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को शेयर मार्केट को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में टोटल इनकम 0.9 परसेंट बढ़कर 43,497 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 43,107 करोड़ रुपये थी।
सम्बंधित ख़बरें
Kark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
US-India Trade Deal: ट्रेड डील से ठीक पहले ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक, भारत की 4 कंपनियों पर लगा बैन हटाया
Gold-Silver Rate Today: जून में 15,100 रुपये टूटा सोना और चांदी 38,250 रुपये सस्ती हुई, जानें आज का भाव
जुलाई की पहली तारीख को शेयर बाजार रौनक, हरे निशान में खुले निफ्टी और सेंसेक्स; तेजी में महिंद्रा का ये स्टॉक
जेएसडब्ल्यू स्टील ने हालांकि अपने खर्च को सालाना आधार पर 41,715 करोड़ रुपये से घटाकर 40,325 करोड़ रुपये किया। कंपनी का 30 जून 2025 तक नेट लोन 79,850 करोड़ रुपये था, जो मार्च 2025 के आंकड़े की तुलना में 3,287 करोड़ रुपये ज्यादा है। इसका मुख्य कारण कार्यशील पूंजी में इंवेस्टमेंट है।
जेएसडब्ल्यू स्टील के इंडियन ऑपरेशंस की नेट इनकम सालाना आधार पर 118 परसेंट बढ़कर 2,517 करोड़ रुपये रही। रेवेन्यू 40,510 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। कर पूर्व आय सालाना आधार पर 38 परसेंट बढ़कर 7,496 करोड़ रुपये हो गई।
भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड
जेएसडब्ल्यू स्टील ने एक अलग बयान में बताया कि उसने भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड यानी BPSL से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के 2 मई 2025 के फैसले के संबंध में 25 जून 2025 को सुप्रीम कोर्ट के सामने एक पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। बीपीएसएल को उसने 2019 में दिवाला कार्यवाही के माध्यम से लगभग 20,000 करोड़ रुपये में अधिग्रहित किया था।
ये भी पढ़ें :- सुनील मित्तल की भारतीय अर्थव्यवस्था से बढ़ी उम्मीद, स्थिर प्रदर्शन की कही बात
जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि लेनदारों की समिति और समाधान पेशेवर ने भी अलग-अलग पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की हैं। ये याचिकाएं उचित समय पर न्यायालय में सूचीबद्ध की जाएंगी। सुप्रीम कोर्ट ने पुनर्विचार याचिका पर निर्णय होने तक न्यायालय के फैसले के कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण यानी एनसीएलटी के समक्ष कार्यवाही के संबंध में यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा है कि हमने अपने कानूनी सलाहकारों के साथ मामले पर गौर किया और हमारा मानना है कि पुनर्विचार याचिका को आगे बढ़ाने के लिए हमारे पास ठोस आधार हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jsw steels first quarter net profit doubles to rs 2209 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMPune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
Jul 02, 2026 | 07:43 AMमणिपुर में सुलगी हिंसा की आग! भारत-म्यांमार सीमा पर नागा-कुकी समूहों में हिंसक झड़प, फूंक दिए 20 से ज्यादा घर
Jul 02, 2026 | 07:40 AMRam Mandir Theft: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोज
Jul 02, 2026 | 07:36 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














