- Hindi News »
- Business »
- Mothers Day Special Investment Gifts
Mother’s Day 2025: इस मदर्स डे मां को सोना चांदी नही बल्कि इंवेस्टमेंट का दे तोहफा, बदले में मिलेगा मोटा रिटर्न
11 मई को पूरे देश में मदर्स डे का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस बार आप अपनी मां के लिए कुछ खास कर सकते हैं, जैसे कि आप अबकी बार मां को तोहफे में इंवेस्टमेंट से जुड़ी स्कीम खरीद सकते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

इंवेस्टमेंट स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : हर साल की तरह इस साल भी सभी बच्चे और बड़े 11 मई को मदर्स डे के तौर पर मनाने वाले हैं। ऐसे में बच्चे अक्सर अपनी मां को कुछ ना कुछ तोहफा जरूर देते हैं। क्या आप भी अपनी मां को गिफ्ट देने के बारे में सोच रहे हैं? क्या आप इस बार अपनी मां को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं, जो मां के साथ आपके लिए भी यादगार रहे? तो आज हम आपको एक ऐसे गिफ्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको मां को खुशियों के साथ फाइनेंशियल सेफ्टी भी दे सकता है।
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम
अगर आपकी मां की आयु 60 साल से ज्यादा की है, तो आप उनके लिए सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में अकाउंट ओपन करवा सकते हैं। ये आपकी मां के लिए एक ना भूलने वाला पल साबित हो सकता है। इस स्कीम में इंवेस्ट करने पर आपको 8.20 प्रतिशत तक का बेहतरीन रिटर्न भी मिल सकता है।
महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम
आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को महिला सम्मान सेविंग्स लेटर स्कीम में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम में आपको कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। महिला सम्मान सेविंग्स लेटर स्कीम में लाखों रुपये का निवेश भी किया जा सकता है। इसमें स्कीम के अंतर्गत आपको 7.5 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
Mutual Fund: निवेश में नागपुर ने चंडीगढ़ और भुवनेश्वर को पछाड़ा, देश के टॉप 12 शहरों में बनाई जगह!
Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, ट्रंप के टैरिफ और ईरान संकट से बढ़ा सर्राफा बाजार
सऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
कौन हैं नील कट्याल? ट्रंप के टैरिफ राज को चुनौती देने वाला वह वकील, जिससे घबराया पूरा प्रशासन
हेल्थ इंश्योरेंस
जैसे -जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही बीमारियां भी बढ़ती जाती है। आप इस मदर्स डे पर अपनी मां के लिए हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी भी खरीद सकते हैं। जिससे आपको बीमारियों में खर्च होने वाले कर्ज से भी आजादी मिल सकती है।
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
इस मदर्स डे के मौके पर आप अपनी मां को सोने को भी बतौर गिफ्ट दे सकते हैं। लेकिन हमारी राय है कि इस बार आप गोल्ड की जगह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इंवेस्ट कर सकते हैं, जिसके अंतर्गत आपकी मां को तगड़ा रिटर्न भी मिल सकता है।
फिक्स डिपॉजिट
अगर आप अपनी मां के नाम से फिक्स डिपॉजिट यानी एफडी में इंवेस्टमेंट करेंगे तो ज्यादा रिटर्न मिलने के साथ आप टैक्स में भी बचत मिल सकती है। आप अपनी मां के नाम पर एफडी कराएंगे तो उनको तकरीबन 0.50 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल सकता है।
Mothers day special investment gifts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup: अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को घेरा, अक्षर पटेल की जगह सुंदर को मौका देने पर उठाए सवाल
Feb 23, 2026 | 03:44 PMगुरुग्राम ऑफिस में सुन्दर पिचाई से मिले गूगल कर्मचारी, वीडियो वायरल
Feb 23, 2026 | 03:42 PMपालघर में इश्क का खूनी अंजाम: प्रेमी संग भागी युवती, गुस्से में ड्राइवर ने लड़के के पिता को मारी गोली
Feb 23, 2026 | 03:38 PMT20 World Cup में अभिषेक ही नहीं बल्कि ये दो बल्लेबाज भी रहे हैं नाकाम, सैमसन की वापसी से भी नहीं गलेगी दाल
Feb 23, 2026 | 03:28 PMमैक्सिको में ड्रग किंगपिन एल मेंचो का खात्मा.. 20 राज्यों में हिंसा, 14 लोगों की मौत
Feb 23, 2026 | 03:26 PMSolapur News: लव मैरिज के एक साल बाद युवक ने की आत्महत्या, बेटी के नाम छोड़ा भावुक संदेश
Feb 23, 2026 | 03:25 PMअकोला: खदान पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 14 गोवंशों को तस्करों से कराया मुक्त, 12.43 लाख का माल जब्त
Feb 23, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














