- Hindi News »
- Business »
- Microsoft Report On Indian Using Artificial Intelligence
AI को अपनाने में भारतीय दुनिया से कई गुना आगे, माइक्रोसॉफ्ट की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
एआई के बारे में ऑनलाइन दुरुपयोग शीर्ष चिंताओं में से एक था। रिपोर्ट कहती है कि 80 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाता 18 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच एआई के इस्तेमाल को लेकर चिंतित नजर आए।
- Written By: अपूर्वा नायक

माइक्रोसॉफ्ट (सौ. X)
नई दिल्ली : इस वक्त दुनिया में एडवांस टेक्नोलॉजी के मामले में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई सबसे आगे है। हालांकि भारत में एआई को अपनाने की रफ्तार काफी तेज है। इससे जुड़े एक सर्वे में ये पाया गया है कि तकरीबन 65 प्रतिशत भारतीय यानी दो-तिहाई भारतीयों ने किसी न किसी रूप में एआई का उपयोग किया है, जो ग्लोबल एवरेज का दोगुना है।
दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने ग्लोबल ऑनलाइन सुरक्षा सर्वे पर आधारित एक रिपोर्ट मंगलवार को जारी की। यह रिपोर्ट एआई के बढ़ते प्रभाव का आकलन करने के लिए किए गए एक स्टडी पर आधारित है। यह सर्वेक्षण 15,000 किशोरों यानी 13-17 के उम्र के युवाओं और वयस्कों के बीच कराए गए सर्वेक्षण पर आधारित है। यह सर्वेक्षण 19 जुलाई से 9 अगस्त, 2024 के बीच 15 देशों में कराया गया था।
भारत सबसे अधिक उत्साहित
रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल भारत के 65 प्रतिभागियों ने एआई का इ्स्तेमाल करने की बात कही जबकि उसी समय ग्लोबल एवरेज 31 प्रतिशत था। भारत में 2023 के दौरान 26 प्रतिशत प्रतिभागियों ने एआई उपयोग की बात कही थी। रिपोर्ट कहती है कि अनुवाद, प्रश्नों के उत्तर देने, काम से जुड़ी दक्षता बढ़ाने और छात्रों को स्कूल के काम में मदद करने के लिए एआई का उपयोग करने को लेकर भारत सबसे अधिक उत्साहित है।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
IIM नागपुर में नितिन गुप्ता का संदेश: AI को बनाएं दोस्त, छात्रों को करिअर मंत्र; ‘लोग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत’
इंटरनेट बंद फिर भी चलेगा AI, अब बिना ChatGPT-Gemini के भी आपका लैपटॉप बनेगा सुपर कंप्यूटर
क्या AI खत्म कर देगा कंप्यूटर इंजीनियरिंग? जानिए भविष्य में किन स्किल्स वालों की रहेगी सबसे ज्यादा मांग
जागरूकता बढ़ने का संकेत
इस स्टडी से पता चलता है कि एआई को अपनाने में 25-44 वर्ष की आयु के लोग यानी मिलेनियल्स सबसे आगे हैं। इस श्रेणी के 84 प्रतिशत लोगों ने एआई का इस्तेमाल स्वीकार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की डिजिटल चुनौतियों को लेकर अधिक जागरूक नजर आते हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में जागरूकता बढ़ने का संकेत है। हालांकि, भारत में एआई को लेकर कुछ आशंकाएं भी हैं। इनमें ऑनलाइन दुरुपयोग, डीपफेक, धोखाधड़ी और एआई-जनित भ्रमजाल के बारे में चिंताएं शामिल हैं जो वैश्विक रुझानों के अनुरूप ही हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
एआई के बारे में ऑनलाइन दुरुपयोग शीर्ष चिंताओं में से एक था। रिपोर्ट कहती है कि 80 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाता 18 साल से कम उम्र के बच्चों के बीच एआई के इस्तेमाल को लेकर चिंतित नजर आए। वहीं 80 प्रतिशत से अधिक भारतीय किशोरों ने भी ऑनलाइन जोखिम को महसूस किया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Microsoft report on indian using artificial intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WTC Points Table: भारत ने पाकिस्तान को पछाड़कर बिगाड़ा पड़ोसी टीम का खेल, पॉइंट्स टेबल में मची खलबली
May 12, 2026 | 06:16 PM1 वोट से मंत्री को हराने वाले MLA की सदन में एंट्री बैन, फ्लोर टेस्ट से पहले विजय को लगा झटका, SC पहुंचा मामला
May 12, 2026 | 06:15 PMPati Patni Aur Woh 2 Review: तिग्मांशु-विजय संग सारा की दमदार परफॉरमेंस, आयुष्मान का दिखा एंटरटेनिंग अवतार
May 12, 2026 | 06:11 PMNEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, WhatsApp के एक मैसेज ने खोल दी पूरी पोल, जानें पूरा मामला
May 12, 2026 | 06:10 PMभोजशाला विवाद में सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला; अब ‘मंदिर’ या ‘मस्जिद’ पर आ सकता है बड़ा निर्णय
May 12, 2026 | 06:06 PMपश्चिम बंगाल में महिलाओं को हर महीने ₹3000 और मुफ्त बस यात्रा, नई सरकार का बड़ा ऐलान
May 12, 2026 | 06:05 PMक्या पीएम मोदी को पैदल चलना चाहिए? PM काफिले को लेकर हमलावर हुए विपक्ष पर संजय निरुपम का पलटवार
May 12, 2026 | 05:55 PMवीडियो गैलरी

NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM
2 मिनट में तरीका सिखा दूंगा…मेरठ में ADM सिटी का पारा हाई, पार्षद को सरेआम दी जेल भेजने की धमकी; VIDEO वायरल
May 12, 2026 | 02:20 PM
ईंट से ईंट बजा देंगे.. तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी पर भड़के सौरभ भारद्वाज, भाजपा पर लगाया आरोप
May 12, 2026 | 02:19 PM
यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन; योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, जल्द ही 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा प्रदेश
May 12, 2026 | 02:02 PM
ट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PM














