आदित्य बिड़ला समूह के इस नए ब्रांड इंद्रीय की सीधी टक्कर टाटा समूह के ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क और रिलायंस समूह के ज्वेलरी ब्रांड रिलायंस जेवेल्स से होने वाली है। इन दोनों समूहों के अलावा भी कई ज्वेलरी ब्रांड से इंद्रीय ज्वेलर्स की टक्कर हो सकती है। कल्याण ज्वेलर्स, जोयालुक्कास, मालाबार जैसे बड़े ब्रांड पहले से ही इस सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।