-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indian Rupee Increased 3 Times More In Swiss Bank Compared To The Year 2023
Swiss Bank में साल 2023 की तुलना में बढ़ा 3 गुना ज्यादा भारतीय रुपया, क्या है काले धन को छुपाने का नया कारनामा
- Written By: अपूर्वा नायक
स्विट्जरलैंड में मौजूद ये बैंक जो अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी मशहूर है। इस बैंक ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसके आधार पर पता चला है कि साल 2023 की तुलना में इसमें जमा होने वाली राशि में 3 गुना बढ़त आयी है।

स्विस बैंक (सौ. सोशल मीडिया )
हाल ही में स्विस बैंकों में जमा पैसे को लेकर एक रिपोर्ट आयी है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, स्विस नेशनल बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्विस बैंकों में भारतीयों के द्वारा डिपॉजिट किए गए पैसों में 3 गुना बढ़त हुई है। ये बढ़त 2023 की तुलना में साल 2024 में 3 गुना बढ़ी है और बढ़कर 3.5 अरब स्विस फ्रैंक तक हो गई है। अगर भारतीय रुपये के अनुसार देखा जाए तो ये राशि लगभग 37,600 करोड़ रुपये है।
स्विस नेशनल बैंक ने कल यानी 19 जून को ये आंकड़े साझा किए थे। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर स्विस बैंक में इतना पैसा कहां से आया है? क्या ये काला धन है, जिसे स्विस बैंक में छुपाया जा रहा है?
स्विस बैंक में बढ़े पैसे में कितना भारतीयों का?
आपको बता दें कि साल 2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों के द्वारा जमा पैसा 3.5 अरब स्विस फ्रैंक यानी करीब 37,600 करोड़ रुपये हो गया है। ये साल 2023 के मुकाबले में 3 गुना ज्यादा बढ़ गया है। साल 2023 में ये राशि सिर्फ 1.04 अरब स्विस फ्रैंक यानी 11,000 करोड़ रुपये हुआ करती थी। हालांकि साल 2021 के बाद ये सबसे ज्यादा राशि है, तब ये 3.83 अरब स्विस फ्रैंक यानी 41,000 करोड़ थी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
इतना पैसा कहां से आया और ये किसका है?
स्विस बैंक में जमा होने वाला ये पैसा भारतीयों और उनकी कंपनियों का हैं। हालांकि ज्यादातर बढ़त बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट के माध्यम से आए फंड्स के कारण हुई है। पर्सनल अकाउंट में जमा राशि में सिर्फ 11 प्रतिशत की ही बढ़त हुई है, जो लगभग 346 मिलियन स्विस फ्रैंक यानी लगभग 3,675 करोड़ रुपये है। जिसका सीधा मतलब है कि टोटल अमाउंट का सिर्फ 10वां हिस्सा की पर्सनल अकाउंट्स से है। बचा हुआ पैसा बैंकों, फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स, सिक्योरिटीज और बॉन्ड्स के माध्यम से आया है?
स्विस बैंक में जमा होने वाला पैसा काला धन होता है?
अगर आप भी ऐसा सोचते हैं कि स्विस बैंक में जमा सारा पैसा काला धन होता है, तो आप गलत है। स्विस ऑफिसर्स और भारतीय सरकार ने इस बात को साफ किया है कि स्विस बैंकों में जमा सारा पैसा काला धन नहीं हो सकता हैं। ये आंकड़े स्विस नेशनल बैंक यानी एसएनबी के ऑफिशियल रिकॉर्ड से हैं, जो बैंको की लाइबिलिटीज को दिखाता हैं।
आखिर स्विस बैंक में पैसा जमा करवाने का क्या फायदा होता है?
स्विस बैंक में पैसा जमा करने का सबसे बड़ा कारण ये है कि इंटरनेशनल ट्रेड और ट्रांसेक्शन आसान हो जाता है। दूसरा कारण, बॉन्ड्स, सिक्योरिटीज में इंवेस्ट करने से बेहतर रिटर्न मिलता हैं। तीसरा कारण है कि स्विट्जरलैंड के स्थिर और सिक्योर बैंकिंग सिस्टम का फायदा भी मिलता है। चौथा कारण ये है कि फॉरेन करेंसी मैनेजमेंट और ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम में भी हिस्सेदारी मिलती है।
देख लो इंडियन करेंसी का पावर, भारत का 100 रुपये कैसे बनेगा ईरान में 50,000
क्या हैं स्विस बैंक?
स्विस बैंक स्विट्जरलैंड में मौजूद वो बैंक हैं, जो अपनी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए वर्ल्ड फेमस हैं। इन बैंकों में लोग अपना पैसा इसीलिए जमा करवाते हैं ताकि उनके अकाउंट की जानकारी किसी को नहीं दी जाती है यहां तक की अकाउंट होल्डर के देश और सरकार को भी नहीं।
Indian rupee increased 3 times more in swiss bank compared to the year 2023
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














