- Hindi News »
- Business »
- Samsung Starts Manufacturing Laptops At Its Greater Noida Factory
Make In India की मची धूम, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट को मिलेगा बूम
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मिनिस्टर Ashwini Vaishnav ने Samsung India को लेकर बड़ी जानकारी दी है। हाल ही में सैमसंग ने ग्रेटर नोएडा की फैक्ट्री में Laptop का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

सैमसंग इंडिया (सौ. सोशल मीडिया )
Samsung Starts Manufacturing Laptops: कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों में से एक सैमसंग ने भारत में अपनी ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में लैपटॉप का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी पहले से ही अपनी इस फैक्ट्री में फीचर फोन, स्मार्टफोन, वियरेबल और टेबलेट बना रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग ने अपने मैन्युफैक्चरिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए भारत में अपनी ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में लैपटॉप का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी की योजना देश में ज्यादा से ज्यादा डिवाइस बनाने की है।
क्या बोले आईटी मिनिस्टर?
इस बीच केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि सैमसंग भारत में लैपटॉप सहित अपने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डिवाइस के प्रोडक्शन का विस्तार जारी रखे हुए है। ‘मेक इन इंडिया’ पहल को एक बड़ा प्रोत्साहन देते हुए, भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्शन साल 2014-15 से शुरू हुए एक दशक में 31 अरब डॉलर से बढ़कर 133 अरब डॉलर हो गया है। साल 2025-26 की पहली तिमाही में इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट में भी 2024-25 की इसी तिमाही की तुलना में 47 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
भारत में कंपनी की कितनी रिसर्च यूनिट हैं?
केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि सैमसंग टैलेंट और इनोवेशन के बल पर ‘भारत’ में अपने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी डिवाइस के प्रोडक्शन का विस्तार जारी रखे हुए है। उन्होंने आगे कहा है कि भारत में कंपनी की रिसर्च यूनिट में 7,000 से ज्यादा इंजीनियर हैं। सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कोशिशें की हैं। जिसका रिजल्ट ये रहा कि, भारत में साल 2014 में सिर्फ 2 मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स थी, जो अब बढ़कर 300 से ज्यादा हो गई हैं।
Samsung continues to expand manufacturing of its advanced technology devices in Bharat, driven by talent and innovation. Its research unit in Bharat has more than 7,000 engineers. pic.twitter.com/mofpvoL8N6 — Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) August 16, 2025
सैमसंग इंडिया ने हाल ही में कहा कि कंपनी का न्यूली लॉन्च ‘मेड इन इंडिया’ गैलेक्सी जेड फोल्ड7, देश भर में एक मजबूत इकोनॉमी और बढ़ती आकांक्षाओं के बीच, न केवल टियर 3, बल्कि टियर 4 और उससे आगे के बाजारों में भी आश्चर्यजनक रूप से अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहा है।
ये भी पढ़ें :- Trump की धमकी के बाद भी नहीं डरी Apple, भारत में बढ़ाया कारोबार
सैमसंग इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख राजू पुल्लन ने कहा है कि तेजी से बढ़ती इस डिमांड ने हमें भारत के दूर-दराज के इलाकों में गैलेक्सी जेड फोल्ड7 के स्टॉक को डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए प्रेरित किया है। टियर 4 और उससे आगे के शहरों से आ रही नई डिमांड से हम बेहद उत्साहित हैं और इन बाजारों में सर्वोत्तम संभव तरीके से सर्विस प्रदान करना जारी रखेंगे। कंपनी ने कहा कि गैलेक्सी जेड फोल्ड7 की बढ़ती डिमांड देखने को मिल रही है और देश भर के चुनिंदा बाजारों में यह स्मार्टफोन ‘आउट-ऑफ-स्टॉक’ हो गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Samsung starts manufacturing laptops at its greater noida factory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिता के निधन के बाद पढ़ाई और परिवार दोनों संभाल रहा छात्र, डिलीवरी बॉय की कहानी ने लोगों को भावुक किया
May 18, 2026 | 04:45 PMसंगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMभिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
May 18, 2026 | 04:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














