-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Railways Profit Increased By 16 Percent
अमीरों को रास आ रही रेल की सवारी, लग्जरी ट्रेनों के कारण हो सकती है इंडियन रेलवे की चांदी
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय रेलवे की कमाई के पीछे का सबसे बड़ा कारण वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेनों को बताया जा रहा है। सुविधाजनक और आरामदायक होने के कारण ये ट्रेनें देश के हायर क्लास सेगमेंट में भी काफी पसंद की जा रही हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत में लग्जरी ट्रेनों की एंट्री से अब देश के अमीरों ने भी इंडियन रेलवे में सफर करना शुरू कर दिया है। जिसका सीधा असर भारतीय रेलवे की कमाई पर हो रहा है। इंडियन रेलवे के प्रॉफिट की ट्रेन अब आसमान में उड़ान भरती हुई नजर आ रही है। इंडियन रेलवे की ओर से जारी किए गए आंकड़ों से इस बात का खुलासा हुआ है। जिससे पता चला है कि भारतीय रेलवे के अंतर्गत यात्री किरायों से होने वाली इनकम ने इस फाइनेंशियल ईयर में 16 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़त हासिल करने की आशंका है। जिसके कारण रेलवे के खजाने में 92 हजार 800 करोड़ तक की कमाई हो सकती है।
इस कमाई के पीछे का सबसे बड़ा कारण वंदे भारत जैसी लग्जरी ट्रेनों को बताया जा रहा है। सुविधाजनक और आरामदायक होने के कारण ये ट्रेनें देश के हायर क्लास सेगमेंट में भी काफी पसंद की जा रही हैं। इस कारण सिर्फ प्लेन से सफर करने वाले लोग भी वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं। इन ट्रेनों में प्लेट की एयर होस्टेस की ही तरह ट्रेन होस्टेस की सर्विस दी जाती है। प्रीमियम ट्रेनों में राजधानी और जनशताब्दी जैसी ट्रेनों की बेहतरीन सर्विस भी लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। रेलवे के खजाने को भरने में इन ट्रेनों का सबसे बड़ा योगदान हैं।
थर्ड एसी से हुई जमकर कमाई
रेलवे की तिजोरी भरने में एसी थर्ड कोच का भी बहुत बड़ा योगदान है। इस साल मार्च के महीने तक थर्ड एसी की टिकटों से होने वाली कमाई का आंकड़ा 30,089 करोड़ तक पहुंच सकता है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर से 20 फीसदी ज्यादा है। वहीं वित्त वर्ष 2026 में ये कमाई का आंकड़ा 20 प्रतिशत से बढ़कर 37,115 करोड़ तक हो सकता है। पिछले 2 सालों में एग्जिक्यूटिव क्लास और एसी चेयर कार से इंडियन रेलवे की कमाई बढ़ी है, जो अभी और भी ज्यादा हो सकती है। एग्जिक्यूटिव क्लास से इनकम मार्च के महीने तक 698 करोड़ तक पहुंच सकती है, जो पिछले वित्त वर्ष से 42 प्रतिशत ज्यादा है। ये वित्त वर्ष 2026 में बढ़कर 987 करोड़ हो सकती है। वहीं एसी चेयरकार से इस वित्त वर्ष 4,280 करोड़ तक की कमाई होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
रेलवे की टोटल इनकम का 28.6 प्रतिशत पैसेंजर से
भारतीय रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल रेलवे की टोटल इनकम में पैसेंजर से मिले पैसे बकाया हिस्सेदारी का 26.4 प्रतिशत था, जो इस साल बढ़कर 28.6 प्रतिशत तक हो गया है। साल 2026 तक ये आंकड़ा 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।
Indian railways profit increased by 16 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














