-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Indian Railway Ac Fares Might Increase
ट्रेन का सफर हो सकता है महंगा, रेलवे के इस विभाग ने ज्यादा किराया वसूलने की दी राय
- Written By: अपूर्वा नायक
संसद की एक समिति ने रेलवे को इंडियन रेलवे को एसी कैटेगरी के किराए पर विचार करने की सलाह दी है। साथ ही संसदीय समिति ने रेलवे को फूड सर्विस में मौजूदा कमियों को सुधारने और क्वालिटी फूड को पर उपलब्ध कराने की सलाह दी है।

एसी किराया (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : रेलवे विभाग की ओर से एक बड़ी खबर आ रही है। रेलवे पर संसद की स्थायी समिति ने रेलवे के यात्री सेगमेंट से रेवेन्यू, माल ढुलाई रेवेन्यू की तुलना में काफी कम होने पर चिंता जतायी है। इस समिति ने इंडियन रेलवे को एसी कैटेगरी के किराए पर विचार करने की राय दी है ताकि यात्री सेगमेंट में रेवेन्यू लॉस को कम किया जा सके। साथ ही इस रेलवे समिति ने जनरल कैटेगरी के किराए को आम जनता के लिए सस्ता करने परल जोर दिया है। अगर इस समिति की बात की जाए, तो एसी कैटेगरी का किराया बढ़ाया जा सकता है।
समिति के अध्यक्ष डॉ. सीएम रमेश ने संसद में रेल मंत्रायल की ग्रांट डिमांड 2024-25 पर पहली रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की है। साल 2024-25 के बजट के अनुमानों के अनुसार, पैसेंजर सेगमेंट से 80000 करोड़ रुपये रेवेन्यू होने का आकलन लगाया है, जबकि फ्रेट सेगमेंट से 1.8 लाख करोड़ रुपये के रेवेन्यू का आकलन किया गया है। समिति ने अलग अलग ट्रेन कैटेगरी के किराए का विस्तृत वैल्यूएशन करने की जरूरत पर जोर दिया है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में बढ़ती भीड़ को देख रेलवे का बड़ा फैसला; मुंबई-नांदेड़ एक्सप्रेस की नियमित सेवा आज से शुरू
मुंबई में बारिश से पश्चिम रेलवे प्रभावित, 49 ट्रेनें रद्द, 19 हजार यात्रियों को भोजन और 52.65 लाख रुपये रिफंड
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
महिलाएं आखिर सुरक्षित कहां? काशी-नागपुर ट्रेन में बदसलूकी से यात्रिय आक्रोशीत, सुरक्षा के दावों की खुली पोल
रेलवे खर्च को करे कम
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस समिति ने रेलवे को पैसेंजर ट्रेनों के ऑपरेशनल एक्सपेंस को लेकर विचार करने और टिकट की लागत को सस्ती बनाए रखने के लिए खर्चों को कम करने की सलाह दी है। रेल मंत्रालय ने कहा है कि रेलवे हर टिकट पर औसतन 46 प्रतिशत की छूट के साथ ही सालाना 56,993 करोड़ रुपये की छूट देता है। इसके कारण सीनियर सिटीजन को दी जाने वाली छूट को फिर से शुरू करना असंभव है। सीनियर सिटीजन को किराए में मिलने वाली रियायतों को कोरोना के बाद से ही बंद कर दिया गया है।
खाने की क्वालिटी सुधारें रेलवे
संसदीय समिति ने रेलवे को फूड सर्विस में मौजूदा कमियों को सुधारने और क्वालिटी फूड को प्रतिस्पर्धी कीमतों पर उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया है ताकि रेलवे की आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सके। रेलवे ने प्राइवेटाइजेशन को लेकर छिड़ी बहस के बीच, स्थायी समिति ने रेलवे के इंफ्रास्क्रचर में प्राइवेट सेक्टर की पार्टनरशिप को बढ़ाने की राय दी है। रेल संशोधन विधेयक 2024 के कारण रेलवे को प्राइवेट करने को लेकर बहस छिड़ गई है।
Indian railway ac fares might increase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PM‘द अलायंस’ में एक्स वाइफ सीमा सजदेह की एंट्री पर भावुक हुए सोहेल खान, बोले- शादी में जो भी गलती हुई…
Jul 08, 2026 | 10:58 PMMP में ई-अटेंडेंस पर घमासान: उदय प्रताप सिंह के बाद बहस तेज, शिक्षक संगठनों ने रखा अपना पक्ष
Jul 08, 2026 | 10:55 PM30 रुपये के लिए यात्री से भिड़ा रेलवे टिकट क्लर्क, गाली-गलौज का वीडियो वायरल होते ही हुआ सस्पेंड
Jul 08, 2026 | 10:51 PMजबरन शादी से बचने के लिए छोड़ा था घर; अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला के हक में सुनाया यह बड़ा फैसला
Jul 08, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














