- Hindi News »
- Business »
- Indian Governments National Pension Scheme
जबरदस्त है ये सरकारी स्कीम, 20 हजार जमा करने पर मिलेगी 1 लाख तक की पेंशन
केंद्र सरकार की ओर से कई प्रकार की पेंशन स्कीम्स चलायी जा रही है, जिसमें निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के बाद अच्छा खासा पैसा मिल सकता हैं। सरकार ने इस स्कीम को साल 2004 में शुरू किया था।
- Written By: अपूर्वा नायक

पेंशन स्कीम (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : अपनी नौकरी से रिटायर होने के बाद आपके पास इनकम के साधन के रुप में सिर्फ पेंशन ही बच जाती है। फिर चाहे आप सरकारी नौकरी करते हो या फिर किसी प्राइवेट कंपनी में अपनी सर्विस देते हों। पेंशन की राशि आपकी सैलरी और पेंशन फंड में जमा की जाने वाली राशि पर निर्भर करती है। इसीलिए रिटायर होने से पहले फंड में इतना पैसा जमा कर लेना चाहिए, जिसके कारण आप अपने रिटायरमेंट की जिंदगी को बिना किसी पैसों की तंगी से खुलकर इंजॉय कर सके।
केंद्र सरकार की ओर से कई प्रकार की पेंशन स्कीम्स चलायी जा रही है, जिसमें निवेश करने के बाद आप रिटायरमेंट के बाद अच्छा खासा पैसा पा सकते हैं। आज हम आपको सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली एक ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे है, जिससे आपको काफी मदद मिल सकती है। इस पेंशन स्कीम के अंतर्गत आपको 20 हजार रुपये का मासिक निवेश करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये तक की पेंशन मिल सकती हैं। इस स्कीम को नेशनल पेंशन स्कीम नाम दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करते हैं और इसके कैलक्यूलेशन को समझते हैं।
नेशनल पेंशन स्कीम
आपको बता दें कि सरकार ने इस स्कीम को साल 2004 में शुरू किया था। जब इस स्कीम की शुरूआत की गई थी तब इसमें प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को शामिल नहीं किया था। हालांकि बाद में सरकार ने साल 2009 में स्कीम के अंतर्गत प्राइवेट कर्मचारियों को शामिल किया था। इस स्कीम का लाभ आप देश के किसी भी कोने से ले सकते हैं। इसमें आप जितना पैसा जमा करवाते हैं, रिटायर होने के बाद उसमें से 60 प्रतिशत राशि आप निकाल सकते हैं। साथ ही आपकी सेविंग्स के बाकी पैसे से आप एन्यूटी प्लान खरीद सकते हैं, जिसके चलते आपको मासिक पेंशन मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
RD, FD और MIS से बनेंगे मालामाल: रिटायरमेंट के बाद पाएं हर महीने गारंटीड कमाई, जानिए कैसे?
पुरानी पेंशन योजना: 1999 से नियमित सेवा के लाभ पर सरकार की याचिका खारिज
हर महीने 10 हजार निवेश और पाएं दोहरा बेजोड़ लाभ, करोड़पति बनने के साथ-साथ मंथली 50 हजार पेंशन
कमाल की योजना है प्रधानमंत्री वय वंदन, जानें क्या फायदे और कौन बन सकते हैं लाभुक
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे मिलेगी 1 लाख तक पेंशन
नेशनल पेंशन स्कीम सरकार की ओर से चलाई जाने वाली एक रिटायरमेंट पेंशन स्कीम है। इसके अंतर्गत निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 साल तक होनी चाहिए। अगर आप सोच रहे है कि आपको पेंशन कैसे मिलेगी तो इसके लिए आपको 40 साल की उम्र से हर महीने 20000 रुपये नेशनल पेंशन स्कीम में जमा करना शुरू कर देना चाहिए और फिर अगर आप चाहे तो हर साल 10 प्रतिशत निवेश को बढ़ा सकते हैं। यदि आप हर महीने 40 से 60 साल की उम्र तक नियमित रुप ये निवेश करते हैं, तो आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 1 लाख रुपये तक की पेंशन मिल सकती है।
Indian governments national pension scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता, जानिए सच क्या है
Feb 18, 2026 | 03:31 AMआज का राशिफल 18 February 2026: कर्क और वृश्चिक राशि वालों को होगा धन लाभ, मकर राशि वाले रहें सावधान!
Feb 18, 2026 | 12:05 AMवर्ल्ड कप में जीत के लिए नेपाल ने 12 साल का किया इंतजार, अब SCO को दी ऐसी हार कि हिला डाली पूरी प्वाइंट्स टेबल
Feb 17, 2026 | 11:53 PMIND vs NED: बल्लेबाज दिखाएंगे दम या फिर गेंदबाजों का रहेगा बोलबाला? जानिए अहमदाबाद मुकाबले की पिच रिपोर्ट
Feb 17, 2026 | 11:22 PMIND vs NED: बुमराह और पांड्या को आराम, सिराज की होगी वापसी? नीदरलैंड के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
Feb 17, 2026 | 11:08 PMखाली पेट ब्रेड खाने वालों को ख़बरदार करने वाली ख़बर, तुरंत पढ़िए और हो जाएं सावधान
Feb 17, 2026 | 10:36 PMवानखेड़े में नेपाल का बोलबाला, स्कॉटलैंड को 7 विकेट के बड़े अंतर से दी मात, दीपेंद्र ऐरी का तूफानी अर्धशतक
Feb 17, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:58 PM
क्या ट्रेन में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं? मनचले ने सरेआम किया अश्लील बर्ताव, युवती की हिम्मत ने कर दिया बेनकाब
Feb 17, 2026 | 09:52 PM
प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:20 PM
सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Feb 17, 2026 | 09:14 PM
सिर्फ रील्स पर नहीं, काम पर होगा वोट! ‘जेन-जी’ युवाओं ने नेताओं को दी सीधी चेतावनी- VIDEO
Feb 17, 2026 | 09:07 PM
‘देश का बच्चा-बच्चा मेरे साथ’, जेल से बाहर आते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी; देखें क्या कहा- VIDEO
Feb 17, 2026 | 08:59 PM














