- Hindi News »
- Business »
- Indian Delegation Reached Washington For The Next Round Of Trade Talks With America
ट्रेड एग्रीमेंट पर अमेरिका के साथ बनेगी बात, आखिरी दौर की मीटिंग के लिए वाशिंगटन
भारत और अमेरिका के बीच में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट जल्द पूरा हो सकता है। इसको लेकर एक भारतीय टीम अमेरिका के वाशिंगटन के लिए रवाना हुई है। राजेश अग्रवाल वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक

डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत और अमेरिका बीच होने वाली द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द ही पूरा होने की कगार पर हैं। इसको लेकर जल्द ही एक भारतीय दल मुख्य वार्ताकार राजेश अग्रवाल की अगुवाई में अमेरिका के वाशिंगटन पहुंच गया है। एक ऑफिसर ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी है।
यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देश अंतरिम व्यापार समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं और नौ जुलाई से पहले समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कृषि और डेयरी जैसे क्षेत्रों में चुनौतियां हैं। अधिकारी ने कहा, “भारतीय टीम दो दिवसीय व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन में है।
अग्रवाल वाणिज्य विभाग में विशेष सचिव हैं। दो अप्रैल को अमेरिका द्वारा घोषित उच्च आयात शुल्क को डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने नौ जुलाई तक के लिए निलंबित कर दिया था। दो अप्रैल को अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 26 प्रतिशत का अतिरिक्त जवाबी शुल्क लगाया था, लेकिन इसे 90 दिन के लिए स्थगित कर दिया। हालांकि, अमेरिका द्वारा लगाया गया 10 प्रतिशत का मूल शुल्क अब भी लागू है।
सम्बंधित ख़बरें
Bank Locker से सामान चोरी होने पर क्या हैं नियम? जानें मुआवजे और शिकायत की पूरी प्रक्रिया
Share Market: शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 83969 और निफ्टी 25873 के स्तर पर मजबूती के साथ खुले
नवरत्न कंपनी का धमाका! ₹1201 करोड़ का मिला बड़ा ऑर्डर, शेयरों ने पहले ही दिया 1212% का छप्परफाड़ रिटर्न
8th Pay Commission: न बढ़ेगी सैलरी, न मिलेगा महंगाई भत्ता; नए वेतन आयोग से इन कर्मचारियों को नहीं कोई फायदा
भारत अतिरिक्त 26 प्रतिशत शुल्क से पूरी छूट चाहता है। कृषि और डेयरी क्षेत्र भारत के लिए अमेरिका को शुल्क रियायतें देने के लिए कठिन और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र हैं। भारत ने अब तक हस्ताक्षरित किसी भी मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में डेयरी क्षेत्र को नहीं खोला है।
PPF में निवेश करने वालों को लग सकता है 440 वॉट का झटका, गिर सकती है ब्याज दर
अमेरिका कुछ औद्योगिक वस्तुओं, वाहन – विशेषकर इलेक्ट्रिक वाहन, वाइन, पेट्रोरसायन उत्पाद, डेयरी तथा कृषि उत्पादों जैसे सेब तथा आनुवंशिक रूप से संशोधित फसलों पर शुल्क रियायत चाहता है। भारत प्रस्तावित व्यापार समझौते में कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, चमड़े की वस्तुएं, परिधान, प्लास्टिक, रसायन, झींगा, तिलहन, अंगूर और केले जैसे श्रम-प्रधान क्षेत्रों के लिए शुल्क रियायत की मांग कर रहा है। यह पूछे जाने पर कि यदि नौ जुलाई की समयसीमा नहीं बढ़ाई गई तो एक सूत्र ने कहा कि शुल्क दो अप्रैल के स्तर पर आ जाएंगे (भारत के मामले में 26 प्रतिशत)।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian delegation reached washington for the next round of trade talks with america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पन्नू हत्या की साजिश: निखिल गुप्ता ने गुनाह कबूला, अमेरिकी कोर्ट 29 मई को सुनाएगी 40 साल तक की सजा
Feb 19, 2026 | 01:58 PMIndia AI Impact Summit: AI मानव इतिहास का सबसे बड़ा बदलाव; पीएम मोदी बोले- भविष्य संवारने की है बड़ी जिम्मेदारी
Feb 19, 2026 | 01:57 PMAkola: ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना की कछुआ गति; तकनीकी साक्षरता के अभाव में दम तोड़ रही सरकारी स्कीम
Feb 19, 2026 | 01:56 PMसीएसएन फर्स्ट ने महापौर राजूरकर का किया सम्मान, 7 वर्टिकल्स के साथ शहर विकास का रोडमैप पेश
Feb 19, 2026 | 01:52 PM‘एआई समिट है या झुग्गी-झोपड़ी का माहौल?’ अव्यवस्था और डेटा चोरी पर भड़के पप्पू यादव, जानें क्या कहा
Feb 19, 2026 | 01:51 PMAI की दुनिया के ‘करण-अर्जुन’ को मोदी भी नहीं मिला पाए! स्टेज पर दिखा ‘एआई कोल्ड वॉर’, VIDEO में देखें तकरार
Feb 19, 2026 | 01:50 PMAI Impact Summit 2026: महाराष्ट्र के ‘AI in Action’ पवेलियन ने दुनिया को चौंकाया, जानें कैसे बदल रहा प्रशासन
Feb 19, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की बकरा मंडी में बवाल: ‘अधिकारी’ बनकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भीड़ ने खदेड़ा, देखें वीडियो
Feb 19, 2026 | 01:45 PM
चीनी रोबोट का ‘स्वदेशी’ मुखौटा उतरा! गलगोटिया यूनिवर्सिटी समिट से बाहर, जानें यूनिट्री Go2 का पूरा सच
Feb 18, 2026 | 10:10 PM
AI Impact Summit 2026: जब रोबोट ने लगाए ठुमके तो थमी रह गईं नजरें, देखें भविष्य की तकनीक का जलवा-VIDEO
Feb 18, 2026 | 10:06 PM
वाराणसी की दालमंडी में बुलडोजर एक्शन, जर्जर भवनों पर चला नगर निगम का पंजा; पुलिस छावनी में तब्दील इलाका
Feb 18, 2026 | 10:01 PM
रिसर्च के नाम पर खेल! चीनी रोबोट के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर पेटेंट के जरिए करोड़ों कमाने का आरोप-VIDEO
Feb 18, 2026 | 09:57 PM
पटना में मरीज ले जा रही एंबुलेंस को पार्किंग वालों ने रोका, पैसे के लिए ड्राइवर से की बदसलूकी; VIDEO वायरल
Feb 18, 2026 | 09:52 PM














