-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- India Will Become Googles Production Hub
Google: अब दुनिया देखेगी मोदी पावर, एप्पल के बाद गूगल भी भारत में शिफ्ट करेगा प्रोडक्शन हब
- Written By: अपूर्वा नायक
सर्च इंजन और स्मार्टफोन के लिए पहचान बनाने वाली कंपनी गूगल ने भारत को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का चीन पर सीधा असर होते हुए देख गूगल ने अपने प्रोडक्शन हब को भारत में शिफ्ट करने की प्लानिंग की है।

गूगल (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल ने अब भारत में अपना प्रोडक्शन हब बनाने की तैयारी कर ली है। इसी की देखा देखी गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट इंक ने तैयारी भी शुरू कर दी है। कुछ जानकारी के अनुसार, अल्फाबेट इंक ने अपने लोकल कॉन्ट्रेक्ट मेकर्स डिक्सन टेक्नोलॉजीज और फॉक्सकॉन के साथ बातचीत करना भी शुरू कर दिया है, ताकि गूगल पिक्सल स्मार्टफोन के ग्लोबल प्रोडक्शन का एक हिस्सा वियतनाम से भारत में ट्रांसफर हो पाए, खास तौर पर अमेरिका जाने वाले डिवाइस। इंडस्ट्री के 2 ऑफिसर्स ने ये जानकारी दी है कि इस पर बातचीत का पहला दौर तकरीबन 2 हफ्ते पहले हुआ था।
ये चेंज अल्फाबेट की सोर्सिंग के रिस्क को कम करने की स्ट्रेटेजी का एक हिस्सा है, क्योंकि अमेरिका ने पिक्सेल के प्राइमरी प्रोडक्शन आधार वियतनाम पर हाई टैरिफ लगाने की धमकी दे दी है। ऑफिसर्स ने ये जानकारी देते हुए बताया है कि कंपनी ने कॉन्ट्रेक्ट मेकर्स के साथ भारत में कुछ कंपोनेंट, जैसे कि एनक्लोजर, चार्जर, फिंगरप्रिंट सेंसर और बैटरी को घरेलू बनाने की प्लानिंग साझा की है। फिलहाल में, भारत में तैयार होने वाले पिक्सेल फोन के ज्यादातर कंपोनेंट इंपोर्ट किए जाते हैं।
ट्रंप टैरिफ के बाद गूगल ने लिया फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वियतनाम पर 46 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जबकि भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया था। ट्रंप ने 9 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक दिया, हालांकि 10 प्रतिशत बेसलाइन टैरिफ लागू रहा। चीन को इस 90-दिनों के कैंसिलेशन से बाहर रखा गया है और उसे सबसे ज्यादा, 145 प्रतिशत टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने सितंबर से अक्टूबर तक कॉन्ट्रेक्ट के पहले भाग को पूरा करने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत को तेजी से जारी रखा है। वे साल 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 190 बिलियन डॉलर से दोगुना करके 500 बिलियन डॉलर करना चाहते हैं। एक ट्रेड एग्रीमेंट अल्फाबेट और एप्पल जैसी अमेरिकी कंपनियों के लिए अमेरिका को एक्सपोर्ट के लिए भारत में प्रोडक्ट्स बनाना ज्यादा आकर्षक बना देगा।
सम्बंधित ख़बरें
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
Gold-Silver Rate Today: ईरान अमेरिका तनाव के बीच सोने और चांदी के भाव में हलचल, जानिए ताजा रेट
Top 10 Richest People in Bihar 2026: ये हैं बिहार के 10 सबसे अमीर लोग, नेट वर्थ कितनी? तस्वीरों में देखें
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में फिर से आई गिरावट, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
चीन से पल्ला झाड़ना चाहता है गूगल
अल्फाबेट ने भारत को पिक्सल स्मार्टफोन के लिए ग्लोबल प्रोडक्शन सेंटर बनाने की प्लानिंग की थी, लेकिन 2 या 3 साल में। ऑफिसर्स ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ सिस्टम ने कंपनी को ग्लोबल सप्लाई टेंशन के कारण टाइम लिमिट को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर किया है। पिक्सल स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत के अलावा वियतनाम और चीन में भी होता हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गूगल ने चीन पर रिस्क और डिप्डेंसी को कम करने के लिए साल 2023 में फॉक्सकॉन और कॉम्पल के जरिए वियतनाम में पिक्सल का प्रोडक्शन शुरू किया। पिछले साल सभी प्रीमियम मॉडलों में से लगभग आधे वियतनाम में प्रोड्यूस किए गए थे।
India will become googles production hub
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














