- Hindi News »
- Business »
- Huge Fall In The Stock Market Sensex Breaks More Than 600 Points Nifty Below
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 16,650 से नीचे
सेंसेक्स में सर्वाधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में हुई।
- Written By: वैष्णवी वंजारी

प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- IANS
मुंबई: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का रुख रहा और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 600 अंक से अधिक टूट गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी पूंजी की सतत निकासी का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 613.55 अंक या 1.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,633.73 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 175.30 अंक या 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,618.60 पर आ गया।
सेंसेक्स में सर्वाधिक 3.46 फीसदी की गिरावट आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में हुई। इसके अलावा एशियन पेंट्स, मारुति, एचडीएफसी, कोटक बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी लाल निशान में थे। वहीं दूसरी ओर, टाटा स्टील, एम ऐंड एम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पॉवर ग्रिड, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 388.76 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,247.28 अंक पर बंद हुआ।
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 135.50 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,793.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,948.47 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट वायदा 5.73 फीसदी बढ़कर 110.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में भूचाल…औंधे मुंह गिरा IT सेक्टर, सेंसेक्स 772 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट
Share Market: शेयर बाजार में मंथली एक्सपायरी पर मंदी, सेंसेक्स 120 अंक टूटा, निफ्टी 26,000 के नीचे
शेयर बाजार धड़ाम…भारत से कोरिया तक कोहराम, Sensex और Nifty इतने अंक लुढ़के
Sensex और Nifty गिरे… Indigo के शेयर में 5% गिरावट, इन Stock में तेजी
Huge fall in the stock market sensex breaks more than 600 points nifty below 16650
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhandara News: धान खरीदी लक्ष्य में देरी से किसानों की बढ़ी परेशानी, दो महीनों से मंजूरी का इंतजार
Feb 25, 2026 | 04:57 PMमहाराष्ट्र में कुदरत का कहर: मराठवाड़ा में ओलावृष्टि से 19,000 हेक्टेयर फसल बर्बाद, बिजली गिरने से 2 की मौत
Feb 25, 2026 | 04:56 PMOTT पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 ऐप्स ब्लॉक, 100 से ज्यादा सीरीज पर गिरी गाज
Feb 25, 2026 | 04:51 PMENG vs PAK: हार के बाद पाकिस्तानी फैन ने की इंग्लिश समर्थक से बदसलूकी, बीच-बचाव करने के लिए ‘श्रीलंका’ आया आगे
Feb 25, 2026 | 04:51 PMLove & War Update: 20 घंटे काम, नो बर्थडे ब्रेक! ‘लव एंड वॉर’ पर दिखेगा संजय लीला भंसाली खास विजन
Feb 25, 2026 | 04:51 PMसिर्फ लड्डू नहीं, यहां मिलता है नूडल्स-मोमोज का प्रसाद, कोलकाता का ये अनोखा मंदिर देख आप भी रह जाएंगे हैरान
Feb 25, 2026 | 04:43 PM’30 लाख दो वरना बाबा सिद्दीकी जैसा होगा हाल’, बोरीवली में ज्वेलरी व्यापारी को बिश्नोई गैंग की धमकी
Feb 25, 2026 | 04:42 PMवीडियो गैलरी

झुग्गी झोपड़ी-फुटबॉल और क्राइम…क्या है Amitabh Bachchan की Jhund वाले विजय बारसे की असली कहानी?
Feb 24, 2026 | 07:45 AM
रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM














