- Hindi News »
- Business »
- How Much Cash And Gold Can The Income Tax Department Not Raid Your House What Do The Rules Say
घर में कितना कैश और सोना रखने पर इनकम टैक्स विभाग नहीं कर सकता रेड? क्या कहते हैं नियम
क्या घर या ऑफिस में ज्यादा कैश रखना गैरकानूनी है? घर पर कितना सोना या कैश रखने पर इनकम टैक्स विभाग नहीं कर सकता रेड? क्या कहते हैं इनकम टैक्स नियम? पकड़े जाने पर क्या होगी सजा?
- Written By: अक्षय साहू

(फोटो सौजन्य- सोशल मीडिया)
नवभारत बिजनेस डेस्क: आपने कई बार सुना होगा कि इनकम टैक्स विभाग ने किसी व्यक्ति के घर पर रेड डालकर बड़ी मात्रा में कैश और सोना बरामद किया। ऐसे मामले में अक्सर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाता है या बरामद कैश और सोना को जब्त कर लिया जाता है। ऐसे में सवाल आता है कि क्या घर या ऑफिस में ज्यादा कैश रखना गैरकानूनी है? घर पर कितना सोना या कैश रखा जा सकता है, इसे लेकर नियम क्या कहते हैं?
इनकम टैक्स अधिनियम के तहत घर में कैश रखने को लेकर कोई खास नियम या कानून नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपने घर या ऑफिस में कितना भी कैश रख सकता है, बस जरूरी ये है कि वो पैसे कानूनी रूप वैध हो। यानि जिसका स्रोत वैध हो और आपके पास उसकी वैधता का सबूत हो, और अपने उस कैश के बारे में अपने इनकम टैक्स रिटर्न में बताया गया हो।
इनकम टैक्स में क्या है नियम
इनकम टैक्स अधिनियम की धारा 68 से 68B तक बिना स्रोत वाली इनकम को लेकर प्रावधान है। जिसके मुताबिक अगर बिना स्रोत वाले धन का स्रोत नहीं बता पाते हैं तो उसे बिना सोर्स वाली इनकम माना जाएगा। जिस पर भारी टैक्स और जुर्माना लग सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर में सीआईआई का ‘बायर-सेलर’ सम्मेलन संपन्न; डिफेन्स और ऑटोमोटिव क्षेत्र के एमएसएमई को मिलेंगे नए अवसर
Gold-Silver Rate Today: देश में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का भाव
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
घर में सोना के नियम
इनकम टैक्स नियम के तहत भारत में घर में सोना रखने के लिए लिमिट तय की गई है। जिसके मुताबिक घर में महिला और पुरुष के लिए सोना रखने को लेकर नियम अलग-अलग है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ( सीबीडीटी ) के नियम के अनुसार एक विवाहित महिला बिना किसी आयकर चिंता के घर में 500 ग्राम तक सोना रख सकती है। अविवाहित महिला के लिए ये लिमिट 250 ग्राम की है।
वहीं पुरुष चाहे वह विवाहित हो या अविवाहित सिर्फ 100 ग्राम तक ही सोना ही अपने पास रख सकते हैं। अगर आप तय सीमा से अधिक सोना रखते हैं तो आपको उसका सबूत देना होगा। आपके पास उस सोने की खरीदारी से संबंधित रसीद आदि का होना जरूरी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सोने की बिक्री पर टैक्स जरूरी
इनकम टैक्स नियम के अनुसार यदि आप सोना बेचते है, तो आपको उस पर टैक्स देना होगा। फिर चाहे वह अल्पकालिक पूंजीगत लाभ (STCG) हो या दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ ( LTCG)।
How much cash and gold can the income tax department not raid your house what do the rules say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














