- Hindi News »
- Business »
- Holi Special Train Schedule
Indian Railways : होली पर इन शहरों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानें पूरी जानकारी
इन ट्रेनों के चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा होगी और होली में आने जाने के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध होगी। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग करना भी शुरू हो गया है।
- Written By: अपूर्वा नायक

भारतीय रेलवे (सौ. फाइल फोटो )
नई दिल्ली : भारत में जल्द ही होली का त्योहार दस्तक देने जा रहा है, ऐसे में कई लोग अपने अपने घर की ओर लौटेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने होली के त्योहार के लिए अहमदाबाद से दानापुर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल से कटिहार के बीच में भी होली और समर स्पेशल ट्रेन चलाने की बात कही है।
आपको बता दें कि दोनों ही ट्रेनों के शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। इन ट्रेनों के चलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को सुविधा होगी और होली में आने जाने के लिए पर्याप्त सीटें उपलब्ध होगी। उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग करना भी शुरू हो गया है।
अहमदाबाद और दानापुर के बीच ट्रेन चलेगी
उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09417/09418 अहमदाबाद-दानापुर-अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी। इन दोनों शहरों के बीच आने जाने वाले पैसेंजर्स इस ट्रेन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। अहमदाबाद से ट्रेन नंबर 09417, इस महीने 10,17,24 और 31 मार्च को चलेगी। साथ ही दानापुर से ट्रेन नंबर 09418, इस महीने 11, 18 और 25 मार्च को चलेगी और अगले महीने 1 अप्रैल को चल सकती है। इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास के 2 कोच, थर्ड एसी के 6 कोच, स्लीपर क्लास के 8 कोच और जनरल क्लास के 4 कोच होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में गिरावट की मार, 416 अंक टूटकर बंद हुआ संसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
नागपुर को अमृत भारत एक्सप्रेस कब? वाराणसी-अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन की मांग, उत्तर भारतीय संगठन उठाएंगे मुद्दा
बनारस-हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, यूपी-महाराष्ट्र रेल कनेक्टिविटी मजबूत
कोंकण जाने वालों के लिए खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, दिवा-चिपलुन के बीच 36 स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज
ट्रेन नंबर 09417, अहमदाबाद से 09.10 बजे पर निकलेगी और ननियाद जंक्शन, छायापुरी, रतलाम जंक्शन,डकनिया तलाब, गंगापुर सिटी. हिंडौन सिटी, भरतपुर जंक्शन, मथुरा जंक्शन, कासगंज, फरूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, डीडी उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा जंक्शन पर रूकती हुई 20.30 मिनट पर दानापुर पहुंचेगी। ये टोटल 35 घंटे 20 मिनट की यात्रा होगी।
मुंबई सेंट्रल टू कटिहार
भारतीय रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 09189/09190, मुंबई सेंट्रल-कटिहार-मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली है। ये एक वीकली ट्रेन है। मुंबई सेंट्रल से ट्रेन नंबर 09189, इस महीने 8,15,22 और 29 मार्च को कटिहार के लिए चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 09190, इस महीने 11, 18 और 25 मार्च को चलेगी और 1 अप्रैल को भी चलने वाली है। इस ट्रेन में एसी सेकेंड क्लास के 1, थर्ड एसी के 5 कोच, स्लीपर कोच के 12 डब्बे और जनरल क्लास के 2 कोच होंगे।
Holi special train schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
Apr 28, 2026 | 04:54 PMनागपुर को ‘नेक्स्ट वेव आईटी हब’ बनाने पर जोर, एयर कनेक्टिविटी और स्किल डेवलपमेंट पर फोकस
Apr 28, 2026 | 04:53 PMग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
Apr 28, 2026 | 04:51 PMराघव चड्ढा पर बड़ा झटका, 1 दिन में 10 लाख फॉलोअर्स गायब, फिर फेक फॉलोअर्स का खेल उजागर
Apr 28, 2026 | 04:46 PMकोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
Apr 28, 2026 | 04:44 PMक्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
Apr 28, 2026 | 04:39 PMShare Market: शेयर बाजार में गिरावट की मार, 416 अंक टूटकर बंद हुआ संसेक्स; निवेशकों का करोड़ों रुपये स्वाहा
Apr 28, 2026 | 04:33 PMवीडियो गैलरी

काशी में PM मोदी का मेगा शो! 6332 करोड़ की सौगात और ‘नारी शक्ति’ का हुंकार, बदल जाएगा पूर्वांचल
Apr 28, 2026 | 01:43 PM
Pappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM













