-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Hindalco Shares Rise After Strong Quarterly Results
मजबूत तिमाही नतीजों के बाद Hindalco के शेयरों में तेजी, निवेशकों की हुई मोटी कमाई
- Written By: मनोज आर्या
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही के लिए अपना रिजल्ट पेश किया था। कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़ा है।

मजबूत तिमाही नतीजों के बाद Hindalco के शेयरों में तेजी
मुंबई: आदित्य बिरला ग्रुप की कंपनी हिंडाल्को के शेयरों में शुक्रवार के शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 2 प्रतिशत के तक की तेजी देखने को मिली है। मेटल सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में यह उछाल वित्त साल की तीसरी तिमाही के मजबूत रिजल्ट जारी करने के बाद आई है। वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने 800 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ ‘आउटपरफॉर्म’ की रिकमंडेशन बरकरार रखा है, जिसमें कहा गया है कि तीसरी तिमाही में एल्युमीनियम की लाभप्रदता उम्मीदों के मुताबिक है।
शुक्रवार को हिंडाल्को के शेयर कामकाज के लिए 609 रुपये के लेवल पर खुले, जबकि इन्होंने 616 रुपये के लेवल पर पहुंचकर अपना इंट्राडे हाई बनाया, जो बीते कल बंद भाव 602.50 रुपये के लेवल से 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को दर्शाता है।
नेट प्रॉफिट में 60 प्रतिशत की उछाल
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को फाइनेंशियल ईयर की तीसरी तिमाही के लिए अपना रिजल्ट पेश किया था। कंपनी ने बताया कि रिपोर्ट की गई तिमाही के लिए उसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 60 प्रतिशत बढ़कर 3,735 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल की समान तिमाही में यह 2,331 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। वहीं, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 11 फीसदी बढ़कर 58,390 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 52,808 करोड़ रुपये था।
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
आदित्य बिरला के स्वामित्व वाली कंपनी ने सिक्वेंशनल आधार पर टैक्स के बाद प्रॉफिट में 4.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है, जबकि Q2FY25 में यह 3,909 करोड़ रुपये थी, हालांकि जुलाई-सितंबर तिमाही में 58,203 करोड़ रुपये के मुकाबले तिमाही-दर-तिमाही आधार पर टॉपलाइन में 0.32% की मामूली बढ़ोतरी देखी गई।
कंसोलिडेटेड EBITDA 28% बढ़ा
कंपनी ने बताया कि उसके इंडिया बिजनेस का टैक्स के बाद प्रॉफिट 134% सालाना आधार पर बढ़कर 2,885 रहा। हिंडाल्को ने एक्सचेंज फाइलिंग में आगे कहा कि दिसंबर तिमाही के दौरान EBITDA से पहले उसकी रिकॉर्ड एल्यूमीनियम कमाई 73 प्रतिशत बढ़कर 4,222 करोड़ रुपये रहा, जबकि मार्जिन 42% दर्ज किया गया। वहीं, कंपनी का तिमाही आधार पर कॉपर EBITDA 18 फीसदी बढ़कर 777 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि कंसोलिडेटेड EBITDA 28 प्रतिशत बढ़कर 8,108 करोड़ रहा।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
5 साल में 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न
बता दें कि मेटल सेक्टर की फेमस स्टॉक ने पिछले एक महीने के दौरान 1 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की है, जबकि 6 महीने के दौरान 4 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, एक साल की अवधि में निवेशकों को 18 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है। 5 साल के प्रदर्शन पर नजर डालें तो, इस दौरान 200 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न मिला है।
Hindalco shares rise after strong quarterly results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुराने भोपाल के कमली मंदिर में आधी रात का महा-सस्पेंस! गायब कर दी गईं मूर्तियां; श्रद्धालुओं का फूटा आक्रोश
Jul 09, 2026 | 07:08 PMहरियाणा कांग्रेस में फिर छिड़ी सियासी जंग, बैठक में भिड़े हुड्डा और सुरजेवाला, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 07:06 PMये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है…PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात
Jul 09, 2026 | 07:05 PMतेज रफ्तार ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा था युवक, गेटमैन ने दौड़कर बचाई जान; रोंगटे खड़े कर देगा वायरल वीडियो
Jul 09, 2026 | 06:59 PMममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका, सुखेंदु-सुष्मिता समेत TMC के 3 पूर्व सांसद BJP में शामिल
Jul 09, 2026 | 06:57 PMगणपति बप्पा पर भी बाढ़ का कहर! रायगड के पेण में बही हजारों मूर्तियां, मूर्तिकारों का करोड़ों का नुकसान
Jul 09, 2026 | 06:53 PMसावन शिवरात्रि 2026: इस एक रात खुलते हैं भोलेनाथ की कृपा के द्वार! नोट कर लें जलाभिषेक का सबसे चमत्कारी समय
Jul 09, 2026 | 06:51 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














