-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Gtri Statement On Indias Global Trade And Manufacturing
Tariff : जीटीआरआई ने कही बड़ी बात, ट्रंप टैरिफ के बीच में भारत के ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग की पकड़ मजबूत करने का अवसर
- Written By: अपूर्वा नायक
जीटीआरआई ने कहा कि अमेरिका के वियतनाम, ताइवान, चीन, थाइलैंड और बांग्लादेश सहित कई एशियाई देशों पर हायर टैरिफ लगाए जाने से भारत के लिए ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर पैदा हुआ है।

रेसीप्रोकल टैरिफ (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : इकोनॉमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट्स ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव यानी जीटीआरआई ने कहा है कि अमेरिका की ओर से चीन, ताइवान, थाईलैंड, वियतनाम और बांग्लादेश समेत कई एशियाई देशों पर हायर टैरिफ लगाए जाने से भारत के लिए ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग में अपनी मजबूत पकड़ का अवसर पैदा हो गया है।
जीटीआरआई ने कहा है कि मेडिसिन, सेमीकंडक्टर, तांबा जैसी जरूरी एवं रणनीतिक वस्तुओं और तेल, गैस, कोयला व तरलीकृत प्राकृतिक गैस यानी एलएनजी जैसे एनर्जी प्रोडक्ट्स को अमेरिका ने बुधवार को घोषित 27 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी में छूट दी गई है जिनसे इन सेक्टर्स में भारत के लिए नए अवसर उत्पन्न हो सकते हैं।
रिसर्च इंस्टीट्यूट्स ने कहा कि अमेरिका की जवाबी टैरिफ सिस्टम भारत के लिए ग्लोबल सप्लाई चेन पुनर्गठन से लाभ प्राप्त करने में मुख्य सोर्स का काम कर सकती है। हालांकि, इन अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए भारत को ट्रेड करने में आसानी बढ़ानी होगी, लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर में इंवेस्टमेंट करना होगा और नीतिगत स्थिरता कायम रखनी होगी।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
जीटीआरआई के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि अगर ये कदम उठाए जाते हैं, तो भारत आने वाले सालों में एक प्रमुख ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट सेंटर बनने की स्थिति में होगा। उन्होंने कहा है कि ऐसी वस्तुएं हैं जिन पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा उनमें दवा, सेमीकंडक्टर, तांबा जैसी आवश्यक और रणनीतिक वस्तुएं और तेल, गैस, कोयला व एलएनजी जैसे ऊर्जा उत्पाद शामिल हैं।
जीटीआरआई ने कहा कि अमेरिका के वियतनाम, ताइवान, चीन, थाइलैंड और बांग्लादेश सहित कई एशियाई देशों पर हायर रेसीप्रोकल टैरिफ लगाए जाने से भारत के लिए ग्लोबल ट्रेड और मैन्युफैक्चरिंग में अपनी स्थिति मजबूत करने का अवसर पैदा हुआ है।
श्रीवास्तव ने कहा कि हालांकि, लाभ खुद से प्राप्त नहीं होंगे तथा भारत को लाभ उठाने के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन, घरेलू मूल्य संवर्धन व प्रतिस्पर्धात्मकता सुधार के लिए गहन सुधारों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इंडियन प्रोडक्ट्स पर 27 प्रतिशत, अपेक्षाकृत कम जवाबी शुल्क दर निर्धारित की है जबकि चीन पर 54 प्रतिशत, वियतनाम पर 46 प्रतिशत, बांग्लादेश पर 37 प्रतिशत और थाइलैंड पर 36 प्रतिशत शुल्क दर निर्धारित की गई है। जिससे भारत को कई प्रमुख सेक्टर्स में स्वाभाविक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त हुआ है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का जवाबी टैरिफ लगाने का 2 अप्रैल को ऐलान किया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का मानना है कि अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर भारत हायर इंपोर्ट ड्यूटी वसूलता है, ऐसे में अब देश के व्यापार घाटे को कम करने और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। इस कदम से अमेरिका को भारत के एक्सपोर्ट पर असर पड़ने के आसार हैं। हालांकि, एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है, जिन्हें हमसे ज्यादा टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Gtri statement on indias global trade and manufacturing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
Jul 02, 2026 | 07:50 PMशिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














