Gold-Silver Rate Today: सोने के दामों में गिरावट, चांदी की चमक हुई फीकी, जानिए अपने शहर का ताजा भाव

Gold-Silver Rate Today 24 Nov: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। 24 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 125,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
Gold-Silver Rate Today
प्रतीकात्मक चित्र (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gold-Silver Rate Today: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। 24 नवंबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत गिरकर 125,980 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मुंबई में यह कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बनी रही। देश भर के दूसरे शहरों में भी कीमतों में गिरावट आई।

आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 760 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड के भाव 700 रुपये की मजबूती देखी गई है। ग्लोबल लेवल पर सोने का हाजिर भाव 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर काबिज है। चलिए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में आज यानी सोमवार का लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है...

देश के प्रमुख शहरों में गोल्ट रेट

सोमवार को मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 115,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके साथ ही पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 125,830 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 115,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का भाव (रुपये में) 24 कैरेट सोने का भाव (रुपये)
दिल्ली 115,490 125,980
मुंबई 115,340 125,830
अहमदाबाद 113,680 124,010
चेन्नई 115,340 125,830
कोलकाता 115,340 125,830
हैदराबाद 115,340 125,830
जयपुर 115,490 125,980
भोपाल 113,680 124,010
लखनऊ 115,490 125,980
चंडीगढ़ 115,490 125,980

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

Gold Rates की तरह ही चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। सोमवार 24 नवंबर को भाव 163,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 5,000 रुपये लुढ़की है। विदेशी बाजारों में चांदी का वायदा भाव 49.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुका है।

कैसी रहने वाली है सोने की चाल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर परफॉर्मेंस की वजह से ग्लोबल मार्केट के मुकाबले घरेलू मार्केट में सोने की कीमतें कम गिरी हैं। US में उम्मीद से बेहतर नॉन-फार्म पेरोल डेटा ने इंटरेस्ट रेट में कटौती की संभावना कम कर दी है। इसलिए, मिले-जुले संकेतों से सोने पर दबाव पड़ सकता है।

आपको बता दें कि सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स का भी असर होता है। इतना ही नहीं इनके दामों में उतार-चढ़ाव के पीछे डॉलर के भाव की भी अहम भूमिका मानी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com