- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Today 30 March 2026 Gold Falls 951 Silver Down 904
Gold-Silver Price Today: सोने की चमक पड़ी फीकी! युद्ध के बीच ₹951 गिरा गोल्ड, ₹904 रूपए सस्ती हुई चांदी
Gold-Silver Rate: 30 मार्च को घरेलू बाजार में सोना ₹1,43,331 और चांदी ₹2,27,050 पर लुढ़की। युद्ध के तनाव और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के बीच सराफा बाजार में भारी उतार-चढ़ाव जारी है।
- Written By: अक्षय साहू

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 30 March 2026: 30 मार्च को घरेलू सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर सोना 951 रुपये फिसलकर 1,43,331 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 904 रुपये गिरकर 2,27,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। गोल्ड रेट 0.25% बढ़कर 4,503 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.56% की तेजी के साथ 70.150 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
चांदी में गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी
Choice Broking के मुताबिक, पिछले हफ्ते चांदी में गिरावट के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती ने रिकवरी दी। अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी के कारण सुरक्षित निवेश (safe-haven) की मांग बढ़ी, जिससे चांदी को सपोर्ट मिला। वहीं, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और मजबूत कच्चे तेल की कीमतों के चलते सोने की चमक थोड़ी फीकी रही।
सम्बंधित ख़बरें
पर्सनल लोन से सस्ता है गोल्ड लोन! लेकिन एक छोटी सी चूक से जा सकता है आपका सोना, जानें फायदे और नुकसान
12000 करोड़ का साम्राज्य, फिर 2BHK में रहने को क्यों हुआ मजबूर? जानिए गुमनामी में मरे बिजनेस टायकून की कहानी
सोना खरीदने का सुनहरा मौका या और गिरेगा भाव? 11 दिन में ₹13,000 से ज्यादा सस्ता हुआ गोल्ड, सिल्वर भी फिसला
धुले में सोना खरीदना पड़ा महंगा, सस्ते सोने का लालच, 5 लाख की ठगी: असली दिखाया, पीतल थमाकर फरार
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का भाव
| शहर | 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 1,48,210 | 1,35,890 |
| मुंबई | 1,48,080 | 1,35,740 |
| कोलकाता | 1,48,080 | 1,35,740 |
| बेंगलुरु | 1,48,080 | 1,35,740 |
| चेन्नई | 1,49,010 | 1,36,590 |
चांदी की कीमत दिल्ली में शुक्रवार को 11,250 रुपये गिरकर 2,30,000 रुपये प्रति किलो रही।
सोने में गिरावट के कारण
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, सोने में हालिया गिरावट के बाद निवेशक सस्ते दाम पर खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, युद्ध की लंबी अवधि और केंद्रीय बैंकों की संभावित नीतियों के कारण सोने पर दबाव बना हुआ है। ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष ने तेल की कीमतों को बढ़ा दिया है, जिससे वैश्विक महंगाई का खतरा बढ़ा और अमेरिकी केंद्रीय बैंक ब्याज दर बढ़ा सकता है।
यह भी पढ़ें- 1 अप्रैल से बदल जाएगा UPI और कार्ड पेमेंट का तरीका! टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य; जानें अब कैसे होगा लेनदेन
विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में तनाव, बढ़ती अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और मजबूत डॉलर सोने की मांग पर दबाव डाल रहे हैं। पिछले सप्ताह सोने में थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी, लेकिन युद्ध शुरू होने के बाद से सोना करीब 15% गिर चुका है।
Gold silver price today 30 march 2026 gold falls 951 silver down 904
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खाड़ी युद्ध का असर: नासिक में ऑटो एलपीजी संकट गहराया, 16 दिनों में कीमत 54 से 100 रुपये
Mar 30, 2026 | 11:19 AMमां की आखिरी इच्छा के लिए झेली ट्रोलिंग, जायद खान ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों हुआ हिंदू रीति से अंतिम संस्कार
Mar 30, 2026 | 11:17 AMवेस्ट बंगाल चुनाव में ‘वेस्ट’ हो जाएगी कांग्रेस? अधीर की सीट नाक का सवाल; लिस्ट देख कैंडिडेट्स मचा रहे बवाल
Mar 30, 2026 | 11:17 AMST महामंडल का बड़ा फैसला: सालों से एक ही टेबल पर जमे कर्मचारियों की कुर्सी छिनना तय, आदेश जारी
Mar 30, 2026 | 11:14 AMमुंबई-यूपी-बिहार ट्रेनों में बासी खाना गैंग सक्रिय, IRCTC बनकर कर रहे ठगी
Mar 30, 2026 | 11:12 AMस्टील, तांबा या कांच? जानें कौन सी बोतल है सबसे सुरक्षित और इसे साफ रखने का सही तरीका
Mar 30, 2026 | 11:09 AMयह युद्ध यीशु के लिए…अमेरिकी रक्षा मंत्री के ईसा मसीह वाले बयान से मचा बवाल, पेंटागन को जारी करनी पड़ी सफाई
Mar 30, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














