गोल्ड शॉपिंग (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले हफ्ते ही सोने की कीमतों में लगभग 3,000 रुपये से ज्यादा की गिरावट आयी थी। देश की राजधानी दिल्ली में कल सोने का रेट करीब 75800 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा था। आइएं इस खबर के माध्यम से हम ये जानते हैं कि किस शहर में 10 ग्राम सोने की कीमत कितने रुपये है? साथ ही ये भी जानते हैं कि आखिर सोने की कीमत में ये गिरावट क्यों आ रही है?
एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 75,650 रुपये 10 ग्राम रखी गई हैं। इतना ही नहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत इस समय 69,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता की बात की जाएं तो यहां पर 24 कैरेट सोने की कीमत 75,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रखी गयी है। वहीं इन शहरों में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 69,350 प्रति 10 ग्राम रखी गयी है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें :- सोमवार को शेयर बाजार में धूम मचा सकते हैं ये 3 स्टॉक्स! निवेश से पहले जानें एक्सपर्ट की राय
चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 75,600 प्रति 10 ग्राम है। साथ ही भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 75,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोने की कीमत की बात जाएं, तो यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 75,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने की कीमत
75,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
सोने की कीमत घटने की पीछे की एक मुख्य वजह अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के द्वारा लगातार 2 FOMC मीटिंग में ब्याज दरें घटाने को बताया जा रहा है, जिसके कारण डॉलर इंडेक्स में मजबूती आ रही है और इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर होता हुआ नजर आ रहा है। आपको जानकारी दें कि, ग्लोबल मार्केट में कॉमेक्स पर सोने का रेट 2,570.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। जो पिछले हफ्ते ही 2622.45 डॉलर प्रति औंस पर चला गया था। जिसका सीधा मतलब है कि सोने की कीमत 50 डॉलर प्रति औंस से भी ज्यादा नीचे आ चुकी है।