कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स - सोशल मीडिया)
मुम्बई: अंतरराष्ट्रीय बाजारों में छाए डर और गिरावट के बीच भारत में एक बार फिर सोना सबसे सुरक्षित निवेश का जरिया बनकर उभरा है। डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गई, जिसे अब ब्लैक मंडे कहा जा रहा है। ऐसे माहौल में निवेशकों ने तेजी से सोने और चांदी की ओर रुख किया है। इसका असर सीधे तौर पर भारतीय बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों पर दिखा है, जहां अप्रैल 7 को सुबह से ही इनके भाव में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
एक बार फिर गोल्ड सेफ विकल्प साबित हुआ है बता दें कि शेयर बाजार में बढ़त के बाद से कभी भी अनिश्चितता की स्थिति हो जाती है जबकि इस समय जब दुनिया भर में अस्थिरता बनी हुई है, सोना फिर साबित कर रहा है कि जब बाजार डगमगाते हैं, तो वही सबसे भरोसेमंद साथी बनता है।
ट्रेड वॉर और वैश्विक मंदी के डर के चलते कमोडिटी मार्केट में भारी हलचल देखी जा रही है। MCX पर सोने का रेट 88,376 रु प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जो कि 301 की बढ़त है। वहीं चांदी भी 1,487 बढ़कर 88,698 रु प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक सुबह 9:55 बजे 24 कैरेट सोना 88,170 रु और 22 कैरेट 80,823 रु प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। चांदी (999 फाइन) 88,690 रु प्रति किलोग्राम पर रही। इन आंकड़ों ने दिखा दिया है कि कैसे वैश्विक अनिश्चितता में निवेशक एक बार फिर से गोल्ड की ओर लपक रहे हैं।
देश के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़े हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,890 रु और चांदी 88,260 रु प्रति किलोग्राम पर रही। मुंबई में सोना 88,050 रु और चांदी 88,420 रु पर पहुंची। हैदराबाद में सोना 88,190 रु और चांदी 88,560 रु पर रही। वहीं, चेन्नई में सबसे ऊंचे दाम देखे गए जहां सोना 88,330 रु और चांदी 88,650 रु प्रति किलोग्राम रही। कोलकाता में सोना 87,960 रु और चांदी 88,280 रु रही, जबकि बेंगलुरु में सोने का रेट 88,140 रु और चांदी 88,460 रु रिकॉर्ड किया गया।
बिजनेस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सोने के इस उछाल ने निवेशकों के मन में सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह सही समय है खरीदारी का। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बनी रही, तो दाम और बढ़ सकते हैं। लेकिन इसमें जोखिम भी है, क्योंकि इतनी तेज़ बढ़त के बाद कभी भी गिरावट आ सकती है। इसलिए किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।