- Hindi News »
- Business »
- Deadline For Central Employees To Switch To Ups Extended Till November 30
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार से बड़ी राहत, UPS में स्विच करने की बढ़ी डेडलाइन; अब ये है आखिरी तारीख
Unified Pension Scheme: वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यूपीएस में हाल में ही कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं, जैसे स्विच करने का ऑप्शन, इस्तीफे या अनिवार्य रिटायरमेंट पर लाभ और टैक्स छूट आदि।
- Written By: मनोज आर्या

Last Date For UPS Switch: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देने की घोषणा की है। अब कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में स्विच करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी गई है, जो पहले 30 सितंबर 2025 तय थी। कर्मचारियों की ओर से मिले अपील और नए पेंशन स्कीम की ओर कम झुकाव को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 23 लाख पात्र केंद्रीय कर्मचारियों में से केवल एक लाख ने ही अब तक यूपीएस को चुना था। इससे पहले यूपीएस को चुनने की आखिरी तारीख 30, जून 2025 थी, जिले पहले ही बढ़ाकर 30 सिंतबर किया था और एक फिर इसको आगे बढ़ाया गया है।
किन कमर्चारियों को मिलेगा मौका?
- मौजूदा केंद्रीय कर्मचारी, जो वर्तमान में एनपीएस के तहत हैं।
- सेवानिवृत, जो एनपीएस को चुने थे और 31 मार्च, 2025 तक रिटायर हो चुके हैं।
- गुजर चुके रिटायर्स की पत्नी/पति: मृत सब्सक्राइबर के कानूनी जीवनसाथी।
वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?
वित्त मंत्रालय की ओर से कहा गया कि यूपीएस में हाल में ही कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं, जैसे स्विच करने का ऑप्शन, इस्तीफे या अनिवार्य रिटायरमेंट पर लाभ और टैक्स छूट आदि। ऐसे में, इन बदलावों को समझने और सही विकल्प चुनने के लिए कर्मचारियों को और समय देना जरूरी है समझा गया। इस निर्णय को वित्त मंत्री से मंजूरी मिल गई है।
NPS vs UPS में कौन बेहतर?
एनपीएस और यूपीएस ये दोनों ही केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए पेंशन योजनाएं हैं, लेकिन इनमें कुछ बुनियादी अंतर हैं। एनपीएस उन लोगों के लिए है जो बाजार के रिस्क लेने को तैयार हैं और संभवत: अधिक रिटर्न की उम्मीद करते हैं। यूपीएस उन लोगों के लिए बेहतर है जो एक स्थिर, निश्चित और गारंटीड पेंशन चाहते हैं और बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
Petrol-Diesel के दामों में फिर उछाल! आज सुबह जारी हुईं नई कीमतें, यहां चेक करें अपने शहर के लेटेस्ट रेट
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
दोनों में ये बड़ा अंतर
एनपीएस: यह मुख्य रूप से एक सेविंग स्किम की तरह है। इसमें आपकी पेंशन की रकम स्टॉक मार्केट, बॉन्ड में निवेश होती है। रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन की रकम इस बात पर निर्भर करती है कि बाजार ने आपके निवेश को कितना रिटर्न दिया है। पेंशन की कोई निश्चित गारंटी नहीं है। यह बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें: SEBI ने इंट्राडे डेरिवेटिव नियमों को किया सख्त, आज से हुआ लागू; जानिए कैसे पड़ेगा असर
यूपीएस: यह पुरानी पारिवारिक पेंशन सिस्टम जैसी है। इस प्राणली में आपको रिटायरमेंट के बाद आपके आखिरी वेतन के एक हिस्से के रूप में निश्चित और गारंटीड पेंशन मिलती है। बाजार को कोई भी उतार-चढ़ाव इस पेंशन पर असर नहीं डालता। पेंशन की रकम पहले से तय रहती है, जो पूरी जिंदगी मिलती रहेगी।
Deadline for central employees to switch to ups extended till november 30
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर्स पर ताला, केमिस्ट करेंगे हड़ताल; आपातकाल के लिए यहाँ मिलेंगी दवाएं
May 19, 2026 | 03:12 PMभीषण गर्मी में अंधेरे में बैठे रहे यात्री, इंडिगो फ्लाइट का वीडियो हुआ वायरल
May 19, 2026 | 03:10 PMआज ग्रहों का बड़ा विशेष संयोग, बन रहा है ‘गजकेसरी राजयोग’, इन 4 राशि के जातकों की खुलेगी किस्मत
May 19, 2026 | 03:10 PMमध्य प्रदेश में अपना दल एस का संगठन विस्तार, मान सिंह विसेन बने स्टेट प्रेसिडेंट
May 19, 2026 | 03:09 PMसंजय राउत ने युवाओं को कहा दिमाग से कमजोर, भड़की युवा सेना ने नागपुर में बीच सड़क पर फूंका सांसद का पुतला
May 19, 2026 | 03:06 PMसागर में भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, अब तक मिला 1529 यूनिट ब्लड
May 19, 2026 | 02:48 PMपहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM














