-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Gold Becomes Cheaper In Wedding Season Check Latest Price
Gold Price Today: शादी सीजन में गिरा सोने का भाव, चांदी ने पकड़ा रफ्तार, चेक करें लेटेस्ट प्राइस
- Written By: मनोज आर्या
सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बुधवार के दिन भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। जहां सोने की कीमत में गिरवाट दर्ज की गई। वहीं, दो दिनों के गिरावट के बाद चांदी की कीमतों में रफ्तार देखने को मिला।

सोने की कीमत (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: त्योहारों के बाद अब शादी की सीजन का शुरुआत हो चुका है। इस समय में सोने और चांदी की मांग बढ़ जाती है। आमतौर पर शादी सीजन के दौरान लोग गहने की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे ही योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में काफी गिरावट हुई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 50 रुपये गिरकर चार सप्ताह के निचले स्तर 77,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। हालांकि, दो दिनों की गिरवाट के बाद चांदी की कीमतों में रफ्तार दिखा। जो 1,200 रुपये बढ़कर 92,500 रुपये प्रति किलो हो गई, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी के लिए सोने के अनुबंध 204 रुपये या 0.27 प्रतिशत के इजाफा के साथ 75,105 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं। एलकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, “अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़े जल्द जारी होने वाले हैं। ऐसे में निवेशक सोने का रुख कर रहे हैं।”
यह भी पढ़ें-शेयर बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों में मचा कोहराम, डूब गए इतने लाख करोड़ रुपये
सम्बंधित ख़बरें
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
आकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
डॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
डॉलर में इजाफा का दिखा इफेक्ट
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक, बुधवार के दिन सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है और यह निचले स्तर पर स्थिर हो गया। अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के बाद डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में इजाफा हुआ है। जिसके कारण कीमती धातुओं की कीमतों पर निगेटिव प्रभाव पड़ा है।
वहीं, कोटक सिक्योरिटीज के कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला का कहना है कि इंवेस्टर्स अमेरिका में ट्रंप की जीत के मायने का आकलन करना जारी रखे हुए हैं, क्योंकि उनके मंत्रिमंडल में कई प्रमुख नियुक्तियों ने चीन के प्रति सख्त रुख अपनाया है।
यह भी पढ़ें- IPR ने जारी की पब्लिक इंफोर्मेंशन, धोखाधड़ी से बचने की दी सलाह
गोल्ड ईटीएफ से 809 मिलियन डॉलर की निकासी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले छह महीने के लगातार निवेश के बाद नवंबर के पहले सप्ताह में वैश्विक गोल्ड ईटीएफ से करीब 809 मिलियन अमेरिकी डॉलर की निकासी हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिकी फंडों ने निवेश में बढ़त दर्ज की, लेकिन एशिया से मजबूत मांग ने कुछ हद तक संतुलन प्रदान किया, जिससे संभावित अमेरिकी-चीन व्यापार तनाव पर चिंता का संकेत मिला।
एशियाई बाजार में चांदी 0.85 प्रतिशत बढ़कर 31.02 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल के शोध (कमोडिटी एवं करेंसी) के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, “अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में वृद्धि के कारण सोने की कीमतें दो महीने के निचले स्तर के करीब स्थिर कारोबार कर रही हैं।
Gold becomes cheaper in wedding season check latest price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMCG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM










