-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Financial Services Secretary M Nagaraju Advice To Microfinance Institutes
वित्तीय सेवा सचिव ने माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट को दी सलाह, बेधड़क कर्ज देने से बचे
- Written By: अपूर्वा नायक
‘सा-धन' नामक एक कार्यक्रम में वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट्स को जरूरी सलाह दी है। उन्होंने इन बैंकों को बिना सोचे समझे लोन देने के लिए सतर्क किया है।

एम नागाराजू (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने माइक्रोफाइनेंस इंस्टीट्यूट्स के लिए एक सूचना जारी की है। उन्होंने इन छोटी राशि के लोन देने वाली वित्तीय संस्थानों यानी एमएफआई ने फाइनेंशियल इनक्यूशन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है, लेकिन इस संस्थाओं को धड़ाधड़ लोन देने से बचने की सलाह दी है।
यहां ‘सा-धन’ के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को इस मामले में सावधान रहना चाहिए। स्वयं सहायता समूह यानी एसएचजी या संयुक्त रूप से लोन लेने वाले ग्रुप यानी जेएलजी को बिना सोचे विचारे या रिस्क से निपटने के लिए नियमों का कड़ाई से पालन किए बिना लोन देने से इस सेक्टर को नुकसान हो सकता है।”
आवश्यक फाइनेंस प्रदान करें
उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उनकी भुगतान करने की कैपेसिटी को प्रभावित करेगा, वह वास्तव में एमएफआई को नुकसान पहुंचाएगा। वित्तीय सेवा सचिव ने कहा है कि ‘‘इसीलिए, हमें इस बात में बहुत सावधान रहना चाहिए कि हम क्या, कब और कैसे लोन देते हैं। इसका कारण उनकी फाइनेंशियल साक्षरता सीमित है, हमें वास्तव में उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास करना चाहिए। आवश्यक फाइनेंस प्रदान करें और उनकी मदद भी सुनिश्चित करें ताकि वे फलें-फूलें और आगे बढ़ें।”
सम्बंधित ख़बरें
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
ये भी पढ़ें :- एक ही दिन जन्मे है ये अरबपति भाई बहन, जानें कितने करोड़ के है मालिक
77 लाख से ज्यादा समूह
नागराजू ने कहा कि स्वयं सहायता समूह को बैंक से जोड़ने के कार्यक्रम के तहत 77 लाख से अधिक समूह हैं। उनके पास 2.6 लाख करोड़ रुपये का बकाया ऋण है। इससे लगभग 10 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संयुक्त रूप से कर्ज लेने वाले समूह भी 4.4 लाख करोड़ रुपये की बकाया कर्ज राशि के साथ लगभग 8 करोड़ गरीब परिवारों को लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
आगे बढ़ाने में सक्षम
नागराजू ने कहा कि सरकार वूमेन्स एम्पावरमेंट के उद्देश्य से लखपति दीदी योजना भी लागू कर रही है। इस योजना का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को महिला कारोबारियों में बदलना है ताकि वे अपना कारोबार स्थापित करने और उसे आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकें।
आरबीआई गवर्नर ने दिया था बयान
अभी कुछ ही दिनों पहले आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों यानी एनबीएफसी को बैंक लोन देने की बढ़त पहले के मुकाबले 29 प्रतिशत से घटकर 18 प्रतिशत होने की बात कही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Financial services secretary m nagaraju advice to microfinance institutes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीमा विवाद पर नरम पड़ा नेपाल, विदेश मंत्री शिशिर खनाल बोले- भारत से बातचीत को हमेशा तैयार
Jul 02, 2026 | 09:07 AMअमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM










