Rapido राइड में बच्चे की मासूम हरकत ने जीता दिल, महिला बोली- इस सफर ने मेरा दिन बना दिया

Rapido Viral Video : Rapido की एक साधारण राइड उस वक्त खास बन गई, जब महिला पैसेंजर का हाथ एक छोटे बच्चे ने पूरे सफर मजबूती से थामे रखा। बच्चे की यह मासूम चिंता सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है।
A child’s innocent and caring gesture during a Rapido ride has melted hearts across social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Child Innocence Video : सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा और भावुक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Rapido बाइक राइड के दौरान एक छोटे बच्चे की मासूमियत ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। यह वीडियो बताता है कि इंसानियत और अपनापन उम्र का मोहताज नहीं होता।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

यह वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर रेशमा नाम की महिला यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने Pink Rapido सर्विस बुक की थी, जो खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है।

इस राइड के दौरान उन्होंने देखा कि बाइक चला रही महिला अपने छोटे बेटे के साथ थी। करीब 5 किलोमीटर की इस राइड में सबसे खास बात यह रही कि बच्चा आगे बैठा हुआ था और उसने पीछे बैठी महिला यानी पैसेंजर का हाथ मजबूती से पकड़ रखा था। बच्चा पूरे रास्ते उनका हाथ पकड़े रहा, ताकि कहीं वह गिर न जाए।

लोगों ने बच्चे और उसकी मां की जमकर तारीफ की

रेशमा ने बताया कि बच्चे की यह चिंता और मासूमियत उन्हें अंदर तक छू गई। बच्चे ने न तो एक बार भी उनका हाथ छोड़ा और न ही किसी तरह की असहजता दिखाई। यह नन्हा सा इशारा लोगों को यह याद दिला गया कि अच्छे संस्कार बचपन से ही दिखाई देने लगते हैं।

वीडियो में बच्चे का हाथ मजबूती से महिला का हाथ थामे हुए साफ नजर आता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने बच्चे और उसकी मां की जमकर तारीफ की। यूजर्स ने इसे अच्छी परवरिश का उदाहरण बताया और कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पल ही दिन को खूबसूरत बना देते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com