- Hindi News »
- Business »
- Due To Routine Banking Maintenance Sbi Internt Banking Is Not Working
SBI ग्राहक कृप्या ध्यान दें! अब इस समय पर बंद रहेगी नेट बैंकिंग; जानें डिटेल
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ समय के लिए SBI का इंटरनेट बैंकिंग बंद रहेगा। अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट ऑफ इंडिया (SBI) की इंटरनेट बैंकिंग सर्विस कुछ दिनों के लिए बंद हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी एसबीआई के कस्टमर हैं, तो आपको भी कुछ समय के लिए नेट बैंकिंग से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बैंक ने अपने अधिकारिक वेबसाइट पर इस समस्या को लेकर ग्राहकों को अपडेट दी है। स्टेट बैंक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहकों को कुछ समय तक हर रोज एक तय समय के दौरान इंटरनेट बैंकिंग यूज करने में कुछ थोड़ी समस्या हो सकती है, जिसके बाद बाद कस्टमर बिना किसी असुविधा का नेट बैंकिंग का लाभ ले सकते हैं।
बैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हर दिन सुबह 04:45 बजे से 05:45 बजे के बीच, यानी की एक घंटे के लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवा बंद रहेगी। रूटीन मेंटेनेंस के चलते यह असुविधा हो रही है। हालांकि, रखराख का काम पूरा होने के बाद ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
SBI ने ग्राहकों को दी जानकारी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में जानकारी देते हुए लिखा कि प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण आपको प्रतिदिन सुबह 04:45 बजे से 05:45 बजे के बीच कुछ देर के लिए इंटरनेट बैंकिंग सेवा में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। असुविदा के लिए खेद है। ऐसे में अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं और आप इंटरनेट बैंकिंग यूज करते हैं, तो आफको भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयरों पर टैक्स सिस्टम पर पुनर्विचार को तैयार सरकार, वित्त मंत्री ने LTCG या STT हटाने के दिए संकेत
Gold-Silver Rate Today: आज सोना हुआ सस्ता, MCX पर चांदी में भी गिरावट, चेक करें ताजा रेट्स
Share Market Updates: शेयर बाजार में आज गिरावट, सेंसेक्स 200 अंक टूटा निफ्टी भी 24000 के नीचे
Uday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, 426 अंक उछला सेंसेक्स; बवाल मचा रहे ये स्टॉक
भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक
भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर का बैंक है। यह बैंक न केवल भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी एक महत्वपूर्ण बैंकिंग संस्था के रूप में जाना जाता है। भारतीय स्टेट बैंक की जड़ें 1806 में स्थापित बैंक ऑफ कलकत्ता से जुड़ी हैं, जिसे बाद में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया कहा गया। इसके बाद साल 1955 में भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सहयोग से इसे राष्ट्रीयकृत कर भारतीय स्टेट बैंक बना दिया गया। SBI के भारत में 22,000 से अधिक ब्रांच और लगभग 60,000 से अधिक ATM हैं। बैंक की उपस्थिति 30 से अधिक देशों- जैसे कि अमेरिका, यूके, कनाडा, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया में है।
Due to routine banking maintenance sbi internt banking is not working
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बोर टाइगर प्रोजेक्ट के दैत्यगढ़ में भीषण आग से 34.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र स्वाहा; दुर्लभ वन संपदा खाक
May 26, 2026 | 03:48 PM‘प्रोजेक्ट गरुड़’ का बड़ा रिकॉर्ड, राहुरी के संस्कार मेटकर ने बनाया भारत का सबसे बड़ा रिमोट कंट्रोल UAV
May 26, 2026 | 03:48 PMबेल्जियम में स्कूल बस की ट्रेन से भीषण टक्कर, कई लोगों की मौत से मचा हड़कंप, VIDEO में देखें खौफनाक मंजर
May 26, 2026 | 03:47 PMAkshay Kumar Bhojpuri Song: घिस-घिस गाने को लेकर अक्षय हुए कन्फ्यूज, अक्षरा से पूछा इन शब्दों का मतलब
May 26, 2026 | 03:46 PMसंवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर
May 26, 2026 | 03:45 PMबिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका, RJD छोड़ भाजपा में शामिल हुईं रितु जायसवाल; समर्थकों ने भी पहना भगवा गमछा
May 26, 2026 | 03:44 PMGondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














