-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Digiyatra Started At Indore Airport Know What Is This New System
इंदौर हवाई अड्डा पर डिजियात्रा शुरू, जानें क्या है ये नया सिस्टम
- Written By: शानू शर्मा
इंदौर एयरपोर्ट की जानकारी देते हुए हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एक्सपेरिमेंट के दौरान 100 में से औसतन 15 यात्रियों ने इस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इस सिस्टम को लेकर यात्रियों से पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं।

इंदौर में डिजियात्रा सिस्टम शुरू (सोर्स: सोशल मीडिया)
भोपाल: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर आज से ‘डिजियात्रा’ की सुविधा शुरू कर दी गई है। इससे पहले कई दिनों तक इस सिस्टम को लेकर एक्सपेरिमेंट किया गया था। जिसके बाद आज से यह सुविधा शुरू कर दी गई।
डिजीयात्रा एक हाई एडवांस टेक्नोलॉजी वाली पहल है, जो हवाई अड्डे पर एयर पोर्ट पर एंट्री के वक्त इस्तेमाल किया जाता है। इस सिस्टम का इस्तेमाल स्ट्रॉन्ग सुरक्षा और कागज़ रहित प्रक्रिया बनाने के लिए किया जाता है।
इंदौर एयरपोर्ट की जानकारी देते हुए हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि एक्सपेरिमेंट के दौरान 100 में से औसतन 15 यात्रियों ने इस सिस्टम का इस्तेमाल किया है। इस सिस्टम को लेकर यात्रियों से पॉजीटिव रिव्यू मिले हैं।
सम्बंधित ख़बरें
छात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
EXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गैस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
बुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
बता दें कि इस सिस्टम को केंद्रीय नगर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने विशाखापत्तनम में एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च किया। जबकि आठ अन्य हवाई अड्डों पर ऑनलाइन माध्यम से इस सुविधा को शुरू की गई। इनमें इंदौर का हवाई अड्डा भी शामिल है। इस दौरान स्थानीय हवाई अड्डे पर इंदौर के लोकसभा सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- विदेशी मुद्रा भंडार के आंकडे़ में भारी उछाल, मोदी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड
‘फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी’ पर आधारित ‘डिजियात्रा’ सेवा हवाई अड्डे के अलग-अलग स्थानों पर यात्रियों को संपर्करहित और निर्बाध आवा-जाही की सुविधा प्रदान करती है। इंदौर के हवाई अड्डे के निदेशक विपिनकांत सेठ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने पिछले दिनों एक प्रयोग के तौर पर हवाई अड्डे पर डिजियात्रा की सुविधा का विकल्प पेश किया था। इस दौरान हर 100 में से औसतन 15 यात्रियों ने इस सुविधा का इस्तेमाल किया।”
उन्होंने बताया कि हवाई अड्डे में दाखिल होने के लिए यात्रियों को एंट्री गेट पर अपने पहचान पत्र और टिकट की जांच कराने में काफी का समय लगता है, लेकिन ‘डिजियात्रा’ की मदद से अब महज पांच सेकंड के भीतर हवाई अड्डे में प्रवेश कर सकते हैं। सेठ ने बताया कि इंदौर के हवाई अड्डे पर रोजाना 4,500 से 5,000 यात्रियों की आवा-जाही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल घरेलू गंतव्यों की यात्रा पर रवाना होने वाले लोगों के लिए ‘डिजियात्रा’ सुविधा की शुरुआत की गई है।
Digiyatra started at indore airport know what is this new system
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














