छात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट

Tulsi Silawat News:प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट वर्षों बाद अपने पुराने शिक्षण संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे और छात्र जीवन को याद किया ।
MP Water Resources Minister Tulsiram Silawat visits his alma mater, Atal Bihari Vajpayee Government Arts and Commerce College (formerly GACC College) in Indore, bows to the campus grounds, interacts with students, and plants a sapling under the 'Ek Ped Maa Ke Naam' campaign.
कॉलेज पहुचने के बाद कुछ इस अंदाज़ में नज़र आये मंत्री तुलसी सिलावट (फोटो सोर्स - नवभारत)
Published on
Updated on

Indore Minister Revisits College: नए शिक्षा सत्र के अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट अपने पुराने शिक्षण संस्थान अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पहुंचे। वर्षों बाद अपनी छात्र जीवन की यादों से जुड़े परिसर में पहुंचकर वे भावुक हो गए और महाविद्यालय की भूमि को साष्टांग दंडवत प्रणाम कर नमन किया।

छात्र जीवन की यादें हुईं ताज़ा

महाविद्यालय पहुंचते ही मंत्री सिलावट ने कहा कि इसी शिक्षास्थल ने उन्हें जीवन की दिशा और संस्कार दिए। कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए उन्होंने अपने छात्र जीवन से जुड़े कई संस्मरण साझा किए और शिक्षकों व विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और सामाजिक दायित्वों को भी जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

छात्रसंघ अध्यक्ष से प्रदेश के मंत्री तक का सफर

मंत्री सिलावट ने बताया कि वे इसी महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय छात्रसंघ का भी नेतृत्व किया। छात्र राजनीति से शुरू हुआ उनका सफर आगे चलकर जनसेवा और सक्रिय राजनीति तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान केवल डिग्री देने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे बड़ी पाठशाला होते हैं।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में किया पौधरोपण

महाविद्यालय प्रवास के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया।

यह भी पढें:

सोशल मीडिया पर साझा की भावनाएँ

इंदौर में कॉलेज दौरे के बाद मंत्री सिलावट ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपनी छात्र जीवन की पावन शिक्षास्थली में पहुंचकर मन भावुक हो उठा। उन्होंने कहा कि इस परिसर ने उन्हें जीवन की दिशा, दृष्टि और संस्कार दिए, इसलिए यहां की धरती और अपने गुरुजनों के प्रति उन्होंने श्रद्धा व्यक्त की। उनके इस भावुक अंदाज की उपस्थित लोगों ने भी सराहना की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com