-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Big Jump In Foreign Exchange Reserves Figures Modi Government Sets A New Record
विदेशी मुद्रा भंडार के आंकडे़ में भारी उछाल, मोदी सरकार ने बनाया नया रिकॉर्ड
- Written By: शानू शर्मा
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अब तक के इतिहास में यह सबसे उच्चम स्तर है।

विदेशी मुद्रा भंडार में भारी उछाल (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: विदेशी मुद्रा भंडार के आंकडे़ को देखने के बाद मोदी सरकार में खुशी की लहर होगी। विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में लगभग 14 अरब डॉलर बढ़ गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। जिसके मुताबिक विदेशी मुद्रा भंडार 2.299 अरब डॉलर बढ़कर 683.987 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अब तक के इतिहास में यह सबसे उच्चम स्तर है।
बता दें कि इससे पहले 16 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार 4.546 अरब डॉलर और 23 अगस्त को 7.023 अरब डॉलर बढ़ा था। तीन सप्ताह में विदेशी मुद्दा भंडार में 13.868 अरब डॉलर की वृद्धि दर्ज की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
इस बात की जानकारी देते हुए RBI ने बताया कि 30 अगस्त को विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक फॉरेन करेंसी एसेट्स 599.037 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जिसमें 1.485 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही स्वर्ण भंडार 61.859 अरब डॉलर पहुंच गया। जिसमें 86.2 अरब डॉलर की बढ़ेतरी दखी गई।
यह भी पढ़ें- बढ़ती महंगाई के बीच सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, 40 करोड़ से ज्यादा कीमत के 25 अल्ट्रा-लक्जरी घरों की हुई बिक्री
इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार 18.468 अरब डॉलर पर रहा। जिसमें 90 लाख डॉलर की वृद्धि हुई है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 5.8 करोड़ घटकर 4.622 अरब डॉलर रह गई।
बता दें कि विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चीन सबसे पहले स्थान पर है। इसके बाद जापान और स्विट्जरलैंड का नाम है। वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है। आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ साल से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो कि देश के लिए खुशी की बात है।
विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत होने से देश संकट के समय के लिए ज्यादा निश्चिंत रहता है। साथ ही इससे रुपये में आने वाले किसी भी तेज गिरावट को नियंत्रित करने के लिए RBI के पास बाजार में हस्तक्षेप के ज्यादा विकल्प होते हैं।
Big jump in foreign exchange reserves figures modi government sets a new record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














