-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Demand For Indigenous Earthen Diyas Increased In The Market Compare To Chinese Lights On Diwali
इंडियन दीयों के आगे फीकी पड़ी चीनी झालरों की चमक, दिवाली पर बाजार में बढ़ी मिट्टी के स्वदेशी दीयों की मांग
- Written By: प्रिया जैस
सोशल मीडिया पर चीनी वस्तुओं के लगातार बहिष्कार की अपील के बाद त्योहारों पर जनमानस अपनी परंपरागत वस्तुओं को प्राथमिकता देने लगे है। धारावी स्थित कुम्भार वाड़ा में इस बार मिट्टी के दीये की थोक खरीदारों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।

दिवाली बाजार (सौजन्य-नवभारत)
मुंबई: रोशनी के पर्व दीपावली पर इस बार माटी के दीयों की मांग इतनी ज्यादा है कि कुंभारों को दूसरे राज्यों से दीये मंगाने पड़ रहे हैं। सोशल मीडिया पर चीनी वस्तुओं के लगातार बहिष्कार की अपील के बाद त्योहारों पर जनमानस अपनी परंपरागत वस्तुओं को प्राथमिकता देने लगा है। धारावी स्थित कुम्भार वाड़ा में इस बार मिट्टी के दीये की थोक खरीदारों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है।
दीपावली पर्व के आते ही दुकानें झिलमिलाते चीनी झालरों से सज जाते थे, लेकिन अब चीनी झालरों की जगह लोग माटी के दीयों को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। कुम्भार वाड़ा में माटी के दीयों के एक थोक खरीदार अमरदेव ने बताया कि ग्राहक अब दीपावली पर्व को लेकर काफी जागरूक दिख रहा है इसलिए वह पुरानी परंपराओं को सहेजने लगा है।
50 से ज्यादा वैरायटी के दीये
माटी के दीयों की अच्छी मांग को देखते हुए कुम्भारों ने भी डेकोरेटिव दीयों को बाजार में उतारा है जो साधारण दीयों से काफी आकर्षक हैं। सांचे (डाई) पर तैयार 50 से अधिक वैरायटी के तैयार दीपक रंगीन और आकर्षक हैं। रंगीन दीयों की कीमत 50 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है। इसके अलावा मोमबत्ती वाले दीये और अन्य विशेष आइटम भी बनाए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मिट्टी और चिकनी मिट्टी से लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां, हवन कुंड, पेंटिंग्स व अन्य सजावटी सामान भी ग्राहकों को काफी पसंद आ रहे हैं। मिट्टी क्राफ्ट हॉउस के नरोत्तम ने बताया कि गत कुछ वर्षों से मिट्टी के दीयों के मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।
चाइनीज झालर की डिमांड कम
उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ त्योहारों को मनाने का चलन भी बदला है। पहले दीपावली पर दीयों की खूब डिमांड रहती थी मगर जबसे चाइनीज झालर आ गए दीयों की डिमांड कम हो गई। यह अच्छी बात है कि लोग अब फिर पारंपरिक दीयों को महत्व देने लगे हैं इससे कुम्हारों का पैतृक व्यवसाय कायम रहेगा।
धारावी के इस कुम्भार वाड़ा में दीया बनाने के साथ अन्य बर्तन बनाने का काम साल भर चलता रहता है। इसमें काफी समय लगता है इसलिए अधिकतर सामान गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व कोलकाता से मंगाया जाता है। मुंबई में मिट्टी की कमी को देखते हुए फिनिश मिट्टी राजकोट से मंगाई जाती है।
पांच पीढ़ियों से कर रहे काम
धारावी के करीब 12.5 एकड़ में कुम्भार वाड़ा है जहां पर करीब 1200 कुम्भार परिवारों के घर हैं। पांच पीढ़ियों से यहां पर मिट्टी के बर्तन बनाने का काम हो रहा है। मिट्टी के बर्तनों के पुश्तैनी कारोबार को संभाल रहे राजेश जेठवा ने बताया कि ब्रिटिश काल से धारावी में मिटटी के बर्तन बनाने का काम हो रहा है।
यह भी पढ़ें- ICICI बैंक के तिमाही नतीजे आए सामने, कारोबार में हुई बढ़त
पहले मिटटी के बर्तनों की मांग अधिक हुआ करती थी लेकिन बदलते समय के साथ अब यह घाटे का धंधा हो गया है। हमें खुशी है कि अब नई पीढ़ी मिट्टी के दीयों के साथ मिटटी के बने बर्तनों को भी महत्व देने लगी है।
लोगों का स्वदेशी उत्पादकों के प्रति रुझान
इलेक्ट्रिक मर्चेंट एसोसिएसन के अध्यक्ष केतन ठक्कर ने कहा, “जनमानस में चीनी झालरों को लेकर काफी अवरनेस आया है लेकिन चायनीज झालर इंडियन झालर की कीमतों में करीब 50% सस्ता है। हम खुद इंडियन उत्पादों को ज्यादा महत्व देते हैं परन्तु चायनीज झालर सस्ता होने के कारण लोग उसे ही ख़रीददते हैं। वैसे लाइटिंग के करीब 50% उत्पाद चीन से ही आते हैं। कुछ व्यापारी चीन से उत्पाद ख़रीदते है तो कुछ चीन से अपनी ब्रांडिंग करवाकर लेते हैं।”
श्री जगदेश्वर काशी सेवा ट्रस्ट के महिला मोर्चा महाराष्ट्र की अध्यक्ष माया गौड़ ने कहा, “आधुनिकता की आंधी में हम अपनी पौराणिक परंपरा को छोड़कर दीपावली पर बिजली की लाइटिंग के साथ तेज ध्वनि वाले पटाखे फोड़ने शुरू कर दिये। शास्त्रों में मिट्टी के बने दीये को पांच तत्वों का प्रतीक माना गया है। दीपावली पर मिट्टी का दीया जला कर हमें अपने परंपरा का निर्वाह करना चाहिए।”
यह भी पढ़ें- RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को अमेरिकी पत्रिका की ओर से मिला यह खास पुरस्कार, लगातार दूसरी बार ए प्लस ग्रेडिंग
श्री ब्रज सखी क्लब की महामंत्री कल्पना अग्रवाल ने कहा, “चीनी झालर का उपयोग कर हम सब अपने देश में बेरोजगारी बढ़ा रहे हैं। चीनी लाइट का उपयोग करने से मिट्टी के दीये बनाने वाले बेरोजगार होते जा रहे हैं। घर को दीयों से सजाएं। दीया जलाने से वातावरण में मौजूद हानिकारक तत्व नष्ट होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।”
Demand for indigenous earthen diyas increased in the market compare to chinese lights on diwali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














