- Hindi News »
- Business »
- Deepinder Goyal Claim Of Spending Rupees 2500 Crore Every Quarter Is False Said Zepto Ceo Aadit Palicha
हर तिमाही 2,500 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा गलत, दीपिंदर गोयल के बयान पर जेप्टो सीईओ का पलटवार
आदित पलिचा ने कहा कि जब गोयल ने जोमैटो की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र महज पांच साल थी। उन्होंने कहा कि गोयल भारतीय स्टार्टअप परिवेश के लिए एक ‘रोल मॉडल' बन गए हैं।
- Written By: मनोज आर्या

आदित पालिचा, (सीईओ, जेप्टो)
नई दिल्ली: क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म जेप्टो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आदित पलिचा ने मंगलवार को प्रतिद्वंद्वी कंपनी जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने की उस टिप्पणी को सत्यापन के लिहाज से असत्य बताया जिसमें जेप्टो के हर तिमाही में 2,500 करोड़ रुपये खर्च करने का दावा किया गया था। पलिचा ने कहा कि कंपनी के वित्तीय विवरणों को सार्वजनिक रूप से दाखिल करने पर गोयल का यह दावा गलत साबित हो जाएगा।
पलिचा ने प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर गोयल के हवाले से आई रिपोर्टों पर बात करते हुए कहा कि वह अच्छे विश्वास के साथ एक स्टार्टअप पारिस्थितिकी का निर्माण करने और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए विश्वस्तरीय उत्पाद बनाने की मंशा रखते हैं। गोयल ने कहा था कि त्वरित आपूर्ति कारोबार से जुड़ी कंपनियां हर तिमाही में 5,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठा रही हैं और इसमें से आधे से ज़्यादा हिस्सा जेप्टो का है।
दीपिंदर गोयल ने क्या कहा था?
दीपिंदर गोयल के इस बयान पर आदित पालिचा ने कहा कि इस दावे से यही मतलब निकलता है कि हमें हर तिमाही में 2,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। उन्होंने गोयल के इस दावे पर कहा कि यह कथन सत्य नहीं है और यह तब स्पष्ट हो जाएगा जब हम अपने वित्तीय विवरण सार्वजनिक रूप से दाखिल करेंगे। हालांकि, पलिचा ने यह कहा कि गोयल के अच्छे इरादे हैं और उनके बयान को संदर्भ से हटकर देखा जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
ऑनलाइन ग्रोसरी में कम वजन का खेल? Zepto पर सब्जियां कम तौलने का वीडियो वायरल
जोमैटो के बाद स्विगी ने बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस, अब ऑनलाइन खाना मंगाना होगा और भी महंगा
अब खाना मंगाना हुआ और महंगा, Zomato ने चुपके से बढ़ाई प्लेटफॉर्म फीस; जानें हर ऑर्डर पर कितना लगेगा एक्स्ट्रा
AI Impact Summit 2026 में जेप्टो का जलवा: मेहमानों के लिए वेन्यू के अंदर ही बनाया डार्क स्टोर
आदित पलिचा ने कहा कि जब गोयल ने जोमैटो की शुरुआत की थी, तब उनकी उम्र महज पांच साल थी। उन्होंने कहा कि गोयल भारतीय स्टार्टअप परिवेश के लिए एक ‘रोल मॉडल’ बन गए हैं और जोमैटो से सीखना और प्रतिस्पर्धा करना एक सौभाग्य की बात है।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
कौन हैं आदित पालिचा?
साल 2001 में मुंबई में जन्मे, आदित पालीचा ने प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) से कंप्यूटर विज्ञान में डिग्री हासिल करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका जाने से पहले भारत में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। हालांकि, पढ़ाई के बीच में पालीचा और कैवल्य वोहरा ने पढ़ाई छोड़ने और एक उद्यमी बनने के अपने सपने को पूरा करने का फैसला किया। लिंक्डइन पर इसके बारे में बात करते हुए पालीचा ने लिखा कि मुझे कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री मिलनी थी, लेकिन मैंने इसके बजाय ज़ेप्टो बनाने का फैसला किया।
Deepinder goyal claim of spending rupees 2500 crore every quarter is false said zepto ceo aadit palicha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMDGP का बड़ा आदेश: 5 साल से एक ही थाने में टिके पुलिसकर्मियों का होगा ट्रांसफर
May 23, 2026 | 03:00 PMAnupam Kher के म्यूजिकल प्ले ‘जाने पहचाने अंजाने’ ने जीता दर्शकों का दिल, थिएटर में गूंजती रहीं तालियां
May 23, 2026 | 03:00 PMनागपुर के बेसा में दौड़ती कार में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला
May 23, 2026 | 02:59 PMमराठवाड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, आयुक्त जी. श्रीकांत ने दिए आपदा प्रबंधन निर्देश
May 23, 2026 | 02:59 PMकैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
May 23, 2026 | 02:59 PMनागपुर में करंट लगने से भालू की मौत: खेत की बिजलीयुक्त तारों की चपेट में आया वन्यजीव, आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 02:49 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














