-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Dalmia India Statement On Indias Cement Sector
सीमेंट सेक्टर को लेकर डालमिया इंडिया ने दिया बड़ा बयान, बोले- इंडस्ट्री का ग्रोथ रेट 7 से 8 प्रतिशत रहने की आशंका
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत के सीमेंट सेक्टर को लेकर डालमिया इंडिया ने आने वाले समय में ग्रोथ की उम्मीद जतायी है। डालमिया सीमेंट के सीईओ और एमडी ने कहा है कि अगले साल इस सेक्टर में 7 से 8 प्रतिशत की बढ़त हासिल की जा सकती है।

सीमेंट इंडस्ट्री (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : डालमिया इंडिया ने भारत के सीमेंट सेक्टर को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि बड़ी कंपनियों के द्वारा सीमेंट इंडस्ट्री में इंटीग्रेशन जारी रहने की आशंका है। इसके साथ ही मुख्य कंपनियां आने वाले 2 सालों में अपनी कैपेसिटी शेयर को 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा सकती हैं।
भारत की चौथी सबसे बड़ी सीमेंट मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार, डालमिया सीमेंट को वित्त वर्ष 2025-26 में सीमेंट सेक्टर के लिए 7 से 8 प्रतिशत की बढ़त की उम्मीद है। पिछले साल लोकसभा चुनावों और अनियमित बारिश के बीच सीमेंट की डिमांड लगभग 5 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक यानी एमडी गौतम डालमिया और प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ पुनीत यदु डालमिया ने कहा है कि हमारा मानना है कि वित्त वर्ष 2025-26 में डिमांड ग्रोथ सालाना आधार पर 7-8 प्रतिशत पर वापस आ जाएगी, जो सभी प्रमुख कारकों – रेसिडेंट, बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और प्राइवेट इंवेस्टमेंट से हेल्दी डिमांड के कारण होगी। इस साल मजबूत प्राइस डिटरमिनेशन और कॉस्ट सेविंग पर ध्यान देने से भी प्रॉफिट होने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
घटिया कोयला और शेल-मिट्टी का खेल; कोल डीलर्स एसोसिएशन ने नागपुर WCL प्रबंधन को सुनाई खरी-खोटी
दुनियाभर में आर्थिक संकट, फिर भी कैसे तेजी से बढ़ रहा भारत? RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
अमरावती में अल्ट्राटेक का नकली सीमेंट बनाने वाले गिरोह पर कार्रवाई, 3.43 लाख का माल जब्त, आरोपी गिरफ्तार
एमपी फोर्टिफाइड राइस स्कैम: गोंदिया के अन्य मिल मालिकों पर भी मंडराया गिरफ्तारी का खतरा; SIT की जांच तेज
इंटीग्रेशन के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले 3 सालों के दौरान इस सेक्टर में ग्रोथ हुई है और टॉप 4 कंपनियों की क्षमता हिस्सेदारी 2021-22 के लगभग 48 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में लगभग 58 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने शेयरहोल्डर्स से कहा कि केवल वित्त वर्ष 2024-25 में 5.2 करोड़ टन की कैपेसिटी एक हाथ से दूसरे हाथ में गई। हालांकि, पिछले 20 सालों में इंडस्ट्री की कुल स्थापित सीमेंट कैपेसिटी 5 से 6 प्रतिशत की दर से बढ़ी है।
हरे निशान पर बंद हुआ हफ्ते के पहले दिन का कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में आया जबरदस्त उछाल
उन्होंने कहा है कि अगले कुछ साल के दौरान सप्लाई में 7 से 8 प्रतिशत की दर से बढ़त होने की उम्मीद है, जो सीमेंट इंडस्ट्री के क्षमता उपयोग को करेंट लेवल पर बनाए रखेगा। सीमेंट इंडस्ट्री की स्थापित क्षमता वित्त वर्ष 2024-25 के अंत तक लगभग 67 करोड़ टन तक पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Dalmia india statement on indias cement sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ-2028 की तैयारी शुरू: उज्जैन पुलिस का ‘सिंहस्थ सारथी’ अभियान लॉन्च, 20 हजार वॉलिंटियर्स होंगे तैयार
Jul 23, 2026 | 02:55 PMबच्चों में तेजी से बढ़ रहा टाइप 1 डायबिटीज, वाडिया अस्पताल में 1300 से अधिक बाल मरीजों का चल रहा इलाज
Jul 23, 2026 | 02:52 PMनागपुर वन्यजीवों के लिए ‘संजीवनी’ बना सेमिनरी हिल्स का TTC; 6 महीनों में 1,139 जानवरों-पक्षियों की बचाई जान!
Jul 23, 2026 | 02:51 PM2027 ODI World Cup के लिए अभिन्नव मुकुंद ने चुनी टीम इंडिया, रोहित-हार्दिक की वापसी; कई बड़े नाम बाहर
Jul 23, 2026 | 02:45 PMअल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
Jul 23, 2026 | 02:42 PMडॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ को किया सम्मानित, लार्ड्स में 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
Jul 23, 2026 | 02:41 PM200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PMवीडियो गैलरी

फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM














