- Hindi News »
- Business »
- Credai And Colliers India Report On Green Office Space
Real Estate: क्रेडाई की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, देश के टॉप 6 शहरों में बढ़ी ग्रीन ऑफिस स्पेस की डिमांड
रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले एक दशक में कई अहम बदलाव हुए हैं और आने वाले समय में ये कई प्रकार से बदल सकता है। इसी सिलसिले में रियल एस्टेट सेक्टर के टॉप इंस्टीट्यूट्स क्रेडाई ने एक रिपोर्ट जारी की है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रियल एस्टेट सेक्टर (सौ. सोशल मीडिया )
अहमदाबाद : रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि देश के 6 टॉप शहरों में ग्रीन सर्टिफाइड बिल्डिंग में ऑफिस स्पेस की लीस डिमांड साल 2024 में 20 प्रतिशत तक बढ़कर 4.92 करोड़ स्कवेयर फुट हो गई है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।
रियल एस्टेट सेक्टर के टॉप इंस्टीट्यूट्स क्रेडाई और रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया की शुक्रवार को यहां ‘रियल एस्टेट में पर्यावरण अनुकूल उपाय: हरित क्षितिज की ओर’ टाइटल से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्रीन सर्टिफाइड बिल्डिंग में ऑफिस स्पेस की लीस डिमांड साल 2024 में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 4.92 करोड़ वर्ग फुट हो गई, जो पिछले साल यानी 2023 में 4.1 करोड़ वर्ग फुट थी। ग्रीन बिल्डिंग्स का किराया ज्यादा होता है।
क्रेडाई के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखर जी. पटेल ने रिपोर्ट में कहा है कि भारत ने महत्वाकांक्षी जलवायु टारगेट सेट किए हैं, जिनमें साल 2070 तक शुद्ध रूप से 0 कार्बन उत्सर्जन हासिल करना और साल 2030 तक कार्बन उत्सर्जन की तेजी को 45 प्रतिशत से कम करना शामिल है। रियल एस्टेट कार्बन उत्सर्जन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार रहता है। ऐसे में ग्रीन बिल्डिंग एक्टिविटीज, एनर्जी एफिशिएंट टेक्नोलॉजी के उपयोग और रिन्यूऐबल एनर्जी एकीकरण में इन टारगेट्स को आगे बढ़ाने की क्षमता है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में हाहाकार: सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, आईटी शेयरों की धुलाई से निवेशक परेशान
MP News: BJP नेताओ की डिमांड के कारण अटकी है निगम मंडल की सूची , जो नहीं मांग रहे उन्हें अपने आप मिल रहा मौका
पुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत
Gautam Adani ने मारी लंबी छलांग, 100 अरब डॉलर के पार होकर बिल गेट्स को भी पीछे छोड़ा
पटेल ने 2025 से 2027 अवधि के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष का पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में यह बदलाव पहले ही रफ्तार पकड़ चुका है और रेसिडेंशियल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल स्पेस में ग्रीन बिल्डिंग अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
कोलियर्स इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ बादल याग्निक ने कहा है कि कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री ग्लोबल कार्बन उत्सर्जन के काफी जिम्मेदार रहता है, जो ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का करीब 40 प्रतिशत है। रियल एस्टेट सेक्टर ट्रांसफॉर्मेशन के चौराहे पर खड़ा है, जहां एंवारंमेंटल फ्रेंडली उपाय अब एक ऑप्शन नहीं बल्कि एक जरूरत है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत में साल 2024 तक ग्रीन सर्टिफाइड ऑफिस स्पेस करीब 50.3 करोड़ वर्ग फुट था। ग्रीन सर्टिफाइड बिल्डिंग को पर्यावरण अनुकूल इमारतें भी कहा जाता है। ये ऐसे भवन होते हैं जो एनर्जी, पानी और अन्य संसाधनों का कुशल उपयोग करते हैं। साथ ही प्रदूषण तथा वेस्ट में इनका योगदान कम रहता है और पर्यावरण पर कम प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं।
Credai and colliers india report on green office space
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI की दुनिया में छिड़ा ‘डिस्टिलेशन वॉर’: अमेरिका ने चीन पर लगाया बौद्धिक चोरी का आरोप, ट्रंप प्रशासन ने कसी कमर
Apr 24, 2026 | 08:46 PMलालू पुत्र न होते तो वॉर्ड भी नहीं जीतते, तेजस्वी के आरोपों पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का करारा पलटवार
Apr 24, 2026 | 08:37 PMमीरा-भाईंदर: टेंबा अस्पताल में एक्सपायरी दवाओं का बड़ा घोटाला उजागर, मंत्री सरनाईक का सख्त एक्शन
Apr 24, 2026 | 08:23 PMपुतिन और पेजेश्कियन की बढ़ती नजदीकी: 56 दिनों में तीन बार हुई ‘हॉटलाइन’ पर बात, आखिर मास्को में क्या चल रहा?
Apr 24, 2026 | 08:22 PMAnna Hazare: पार्टी में सब ठीक होता को सांसद नहीं भागते, AAP में मची भगदड़ पर ‘गुरु’ ने दिखाया आईना!
Apr 24, 2026 | 08:05 PMफ्रांस की राजनीति में महा-भूकंप! इमैनुएल मैक्रों ने कर दिया संन्यास का ऐलान; 2027 के बाद छोड़ देंगे राजनीति
Apr 24, 2026 | 08:05 PMभंडारा: मलेरिया के विरुद्ध जंग में बड़ी जीत, 70 हजार नमूनों की जांच में एक भी स्थानीय मरीज नहीं मिला
Apr 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM
खरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PM
हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM
‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM














