- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmrda Ring Road Land Acquisition Rate Finalized
पुणे में 83 किमी PMRDA Ring Road के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू, ट्रैफिक समस्या को मिलेगी राहत
Pune PMRDA Ring Road Land Acquisition: पुणे रिंग रोड प्रोजेक्ट में बड़ी प्रगति हुई है। पीएमआरडीए ने पहले चरण में तीन गांवों की जमीन दर तय कर दी है, जिससे भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को गति मिलेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे रिंग रोड़ (सौ. सोशल मीडिया )
Pune PMRDA Ring Road: पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के प्रस्तावित रिंग रोड प्रोजेक्ट को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। कुल 14 गांवों में से पहले चरण के अंतर्गत तीन गांवों सोलू, वडगांव शिंदे और निरगुडे की भूमि की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।
जिला प्रशासन ने इन गांवों की जमीन को सीधे खरीदने का औपचारिक पीएमआरडीए को सौंप दिया है। वर्तमान में शहर और इसके आस-पास के क्षेत्रों में बढ़ती यातायात की समस्याओं के समाधान हेतु दो रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है।
MSRDC द्वारा किया जा रहा है विकसित
इनमें से एक आंतरिक रिंग रोड पीएमआरडीए द्वारा और बाहरी रिंग रोड महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास महामंडल (एमएसआरडीसी) द्वारा विकसित किया जा रहा है। एमएसआरडीसी के रिंग रोड का लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि पीएमआरडीए की परियोजना पिछले कुछ वर्षों से धीमी गति से चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क
चर्चगेट से विरार तक रात में चलेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान, एसी लोकल भी रहेंगी निगरानी में
कसारा रूट पर दो दिन स्पेशल ब्लॉक, कई लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
जयभीमनगर में दंपति पर हमला, विधायक जितेंद्र आव्हाड ने आरोपी को बताया कुख्यात गैंगस्टर
ये भी पढ़ें :- Pune Smart City की हकीकत: विकास के बीच बेघर लोगों की जंग, पुणे में पुनर्वास योजनाएं कागजों तक सीमित
एमएसआरडीसी का रिंग रोड सोलू गांव तक पहुंचेगा
- पीएमआरडीए का यह प्रस्तावित रिंग रोड 83 किलोमीटर लंबा और 65 मीटर चौड़ा होगा, जिसके लिए करीब 700 से 750 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। एमएसआरडीसी का रिंग रोड सोलू गांव तक पहुंचेगा, जहां यह पीएमआरडीए के रिंग रोड से जुड़ जाएगा। इसके अंतर्गत आलंदी से नगर रोड पर वाघोली तक लगभग 6.5 किलोमीटर के हिस्से के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्व में ही आरंभ हो चुकी है।
- पहले चरण में सोलू से 34।65 हेक्टेयर, वडगाव शिंदे से 5.71 हेक्टेयर और निरगुडे से 1.44 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यह अधिग्रहण सीधे खरीद पद्धति से होगा, जिसमें भू-स्वामियों को नकद मुआवजे या टीडीआर (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का विकल्प दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आंबेगांव, पिसोली और येवलेवाडी सहित अन्य 11 गावों से भी 92.25 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की योजना है।
Pune pmrda ring road land acquisition rate finalized
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अंबरनाथ में 8 स्कूल अवैध घोषित, शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को किया सतर्क
May 10, 2026 | 11:34 AMएम्स दिल्ली छोड़कर क्यों जा रहे हैं डॉक्टर? भारत के सबसे बड़े अस्पताल में किस खेल का शिकार हो रहे मरीज
May 10, 2026 | 11:33 AMMP Politics Inside Story: अर्जुन सिंह भी थे ‘पर्ची CM’! जानें 1980 के उस पॉलिटिकल ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी
May 10, 2026 | 11:32 AMKriti Sanon ने नेपोटिज्म पर बयां किया दर्द, बोलीं- स्टारकिड्स की वजह से हाथ से निकल गईं कई फिल्में
May 10, 2026 | 11:29 AMकर्नाटक की राजनीति में शोक की लहर, लंबी बीमारी के बाद मंत्री डी. सुधाकर का 66 वर्ष की उम्र में निधन
May 10, 2026 | 11:28 AMशपथ लेते ही एक्शन मोड में आए थलापति विजय! DMK के खिलाफ खोला मोर्चा, श्वेत पत्र लाने का किया ऐलान
May 10, 2026 | 11:27 AMमां का साया नहीं, फिर भी मिली ममता: नागपुर में अनाथ बच्चों के लिए ‘मां’ बनकर जी रहे हैं ये पुरुष
May 10, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













