- Hindi News »
- Business »
- Country Highway Toll Plazas Are Becoming Earning Giants Earned Rupees193 Lakh Crore In 5 Years
Toll Plaza Income: देश के हाईवे टोल प्लाजा से सरकार की तगड़ी कमाई, आकंड़े देख चौंक जाएंगे आप
ताजा आंकड़े खुद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने लोकसभा में पेश किए। इन आंकड़ों के मुताबिक, इस समय देश में कुल 1,063 टोल प्लाजा मौजूद हैं।
- Written By: मनोज आर्या

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: सोचिए, जब भी आप हाईवे पर निकलते हैं और टोल प्लाजा पर गाड़ी रोककर टोल चुकाते हैं, तो उस 100-50 रुपये जोड़-जोड़ कर सरकार को कितनी बड़ी आमदनी होती होगी! जवाब हजारों करोड़ों में है। जी हां, बीते 5 सालों में देशभर के टोल प्लाजा से सरकार को कुल 1.93 लाख करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
ताजा आंकड़े खुद सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने लोकसभा में पेश किए। इन आंकड़ों के मुताबिक, इस समय देश में कुल 1,063 टोल प्लाजा मौजूद हैं। इनमें से 457 टोल प्लाजा पिछले सिर्फ पांच सालों में बनाए गए हैं।
देश के टॉप-10 टोल प्लाजा की कमाई
अगर हम सिर्फ टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा की बात करें, तो इनसे ही पिछले पांच सालों में 13,988.51 करोड़ रुपये यानी लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का टोल कलेक्शन हुआ है। यानी देश के हजार से ज्यादा टोल में से सिर्फ 10 प्लाजा ने ही पूरे कलेक्शन का 7% से ज्यादा हिस्सा कमा लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
Gold-Silver Rate: झटके के बाद संभला सराफा बाजार, रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे दाम! जानें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
टॉप टोल प्लाजा कि लिस्ट में किस राज्य से कितने?
- गुजरात और राजस्थान से 2-2 टोल प्लाजा
- उत्तर प्रदेश से भी 2 टोल प्लाजा
- हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और बिहार से 1-1 टोल प्लाजा
सबसे आगे गुजरात का भर्थाना टोल प्लाजा
पूरे देश में टोल वसूली का किंग है भर्थाना टोल प्लाजा। ये गुजरात के वडोदरा-भरूच सेक्शन (NH-48) पर स्थित है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, इस टोल प्लाजा ने पिछले 5 वित्तीय वर्षों (2019-20 से 2023-24) में कुल 2,043.81 करोड़ रुपये का टोल इकट्ठा किया। अकेले 2023-24 में इसने रिकॉर्ड 472.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
कमाई के मामले में यूपी और पश्चिम बंगाल का हाल
दूसरे नंबर पर है शाहजहांपुर टोल प्लाजा और हां, ये यूपी यानी उत्तर प्रदेश वाला शाहजहांपुर नहीं, बल्कि राजस्थान वाला शाहजहांपुर है। ये टोल प्लाजा, NH-48 के गुड़गांव-कोटपुतली-जयपुर रूट पर आता है। कमाई के मामले में ये भी भर्थाना टोल प्लाजा से ज्यादा पीछे नहीं रहा और पिछले पांच सालों में 1,884.46 करोड़ रुपये का टोल इकट्ठा कर लिया।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जलधुलागोरी टोल प्लाजा के आंकडे
जलधुलागोरी टोल प्लाजा, जो पश्चिम बंगाल में स्थित है, ने भी झंडे गाड़ दिए। इसने पांच सालों में 1,538.91 करोड़ रुपये का टोल जमा किया है। वहीं, यूपी का बाराजोड़ टोल प्लाजा भी पीछे नहीं रहा। यहां से बीते 5 साल में 1,480.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। लिस्ट में ये चौथे नंबर पर है।
Country highway toll plazas are becoming earning giants earned rupees193 lakh crore in 5 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














