(कॉन्सेप्ट फोटो/नवभारत लाइव डॉट कॉम)
नई दिल्ली: सेंट्रल गवर्नमेंट के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। ईटी ने सूत्रों से यह खबर दी है। इस बढ़ोतरी से DA 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को सैलरी में फायदा होगा। यह फायदा 8वें वेतन आयोग से पहले मिलेगा। इससे केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। सरकार साल में दो बार अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी करती है। यह बढ़ोतरी जनवरी और जुलाई से लागू होती है। पेंशनर्स को महंगाई राहत (DR) मिलती है।
केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में अपने कर्मचारियों के डीए में 3% इजाफा किया था। उससे पहले मार्च में इसमें 4% की बढ़ोतरी की गई थी। महंगाई भत्ते को ऑल इंडिया कन्ज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर तय किया जाता है। इसके लिए एक तय फॉर्मूला है। सरकार इस इंडेक्स के पिछले 12 महीनों के आंकड़ों के मुताबिक डीए और डीआर की दरें करती है। देश में करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 67.95 लाख पेंशनर हैं।
आपको बताते चलें कि Dearness Allowance (DA) यानी महंगाई भत्ता, सरकारी कर्मचारियों को महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। दरअसल, बेसिक सैलरी हर 10 साल में पे कमीशन तय करता है, लेकिन DA हर 6 महीने में बदलता है, ताकि महंगाई का असर कम हो। पिछली बार जुलाई 2024 में DA 50 फीसदी से बढ़ाकर 53 फीसदी किया गया था। सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में DA बढ़ाती है। हालांकि, घोषणा देर से हो सकती है, लेकिन DA की गणना जनवरी और दिसंबर के AICPI-IW (महंगाई आंकड़ों) के आधार पर होती है। कैबिनेट का फैसला सिर्फ केंद्र सरकार के कर्मचारियों पर लागू होता है। हालांकि, बाद में राज्य सरकारें आमतौर पर केंद्र का अनुसरण करती हैं, लेकिन वे अलग समय पर या अलग दर से भी DA बढ़ा सकती हैं।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है, तो पहले (53 फीसदी DA) के आधार पर उसे 26,500 रुपये DA मिलता था। लेकिन अब 2 फीसदी बढ़ने के बाद डीए (55 फीसदी हो गया)। इससे अब, 27,500 रुपये DA मिलेगा। यानी 1,000 रुपये प्रति महीने का फायदा।