-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Budget »
- Credit Card Holders May Get A Shock In Budget 2024
क्रेडिट कॉर्ड से करते हैं ज्यादा खर्च तो हो जाइए सावधान, बजट 2024 में हो सकता है ये बड़ा ऐलान!
- Written By: अभिषेक सिंह
अगर आप भी क्रेडिट कार्ड रखते हैं या उससे शॉपिंग करते है तो यह ख़बर आपके लिए है। क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार बजट 2024 में क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका देने वाली है। जिसका सीधा असर उन लोगों पर हो सकता है जो अधिकतम खर्च क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : अगर आप भी क्रेडिट कार्ड रखते हैं या उससे शॉपिंग करते है तो यह ख़बर आपके लिए है। क्योंकि केन्द्र की मोदी सरकार बजट 2024 में क्रेडिट कार्ड धारकों को बड़ा झटका देने वाली है। जिसका सीधा असर उन लोगों पर हो सकता है जो अधिकतम खर्च क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं। या फिर विदेश यात्राएं करते हैं और वहां क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं।
केन्द्र की मोदी सरकार घोषणा कर सकती है कि विदेश में क्रेडिट कार्ड से 7 लाख रुपए से अधिक खर्च को लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के अंतर्गत लाना होगा। इसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा के बाहर जाने पर निगरानी बढ़ाना है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी, जिसने बताया कि इस प्रकार के खर्च पर आयकर अधिनियम के तहत 20% टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (TCS) लागू हो सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संघीय बजट पेश करेंगी।
यह भी पढ़ें : Budget 2024 : उम्मीदों के आईने में मोदी 3.0 का पहला बजट, चुनावी नतीजों का दिखेगा असर?
सम्बंधित ख़बरें
बरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, 300 अंक उछला सेंसेक्स; निफ्टी 23,900 के पार
Share Market Crash: 5 दिनों की रिकॉर्ड तेजी, फिर अचानक क्यों क्रैश हुआ शेयर बाजार? ये हैं गिरावट के बड़े कारण
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की LRS योजना के अंतर्गत, भारत में रहने वाले भारतीय नागरिक एक वित्त वर्ष में $250,000 तक देश से बाहर राशि भेज सकते हैं। सरकार इसे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से होने वाले खर्च के अंतर्गत LRS के तहत लाने की विचारधारा में है। इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय में चर्चा हुई है, जिसका उद्देश्य विदेशी मुद्रा के अत्यधिक निर्गमन पर नियंत्रण लगाना है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयकर अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव संघीय बजट के वित्त अधिनियम में शामिल किया जा सकता है। RBI के डेटा के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2023-24 में LRS के तहत देश से बाहर भेजी गई विदेशी मुद्रा $31.73 अरब तक पहुंच गई, जो पिछले वर्ष के $27.14 अरब से 16.91% अधिक है।
यह भी पढ़ें : 23 जुलाई को पेश होगा मोदी 3.0 का पहला बजट, मिडिल क्लास को मिलेगी राहत!
1 फरवरी को पेश अंतरिम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल लेन-देन को TCS के तहत लाने की घोषणा नहीं की थी। उम्मीद है कि सरकार 23 जुलाई को पेश होने वाले संघीय बजट में इसे घोषित कर सकती है। हालांकि, शिक्षा और चिकित्सा पर खर्च पर TCS से राहत जारी रहेगी। इन दोनों प्रकार के खर्च पर भी सालाना 7 लाख रुपए से अधिक होने पर 20% TCS लागू होता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड पर होने वाले खर्च को LRS के तहत TCS के अंदर नहीं लाया गया है। पहले डेबिट कार्ड्स को TCS के तहत लाया गया था, जबकि क्रेडिट कार्ड को बैंकों को इस पर निगरानी सिस्टम स्थापित करने के लिए समय दिया गया था।
Credit card holders may get a shock in budget 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
Jul 09, 2026 | 09:24 PM2011 से पहले बनी सभी झुग्गी-झोपड़ियों को मिलेगा कानूनी संरक्षण, कोई नहीं होगा बेघर, महाराष्ट्र सरकार का फैसला
Jul 09, 2026 | 09:20 PMEXCLUSIVE: ‘गड्ढों के बीच कहीं सड़क छूट गई’, राजधानी भोपाल की सड़कों के हाल ‘बेहाल’; आंखें मूंदकर बैठा प्रशासन
Jul 09, 2026 | 09:16 PMसांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतों पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PMछत्रपति संभाजीनगर: बढ़े हुए पानी का इंतजार लंबा, GVPR और MJP विवाद से 2740 करोड़ की जलापूर्ति योजना प्रभावित
Jul 09, 2026 | 09:11 PMWhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
Jul 09, 2026 | 09:08 PMचीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














