- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Mumbai Bmc Officers Salary Rs 11 Cut Bombay High Court Order Illegal Construction Inquiry
BMC के अधिकारियों को ‘बड़ी’ सजा! काम में ढिलाई करने पर कटेगी 11-11 रुपए सैलरी; बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश
- Written By: आकाश मसने
BMC Officials Fined: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई न करने पर BMC के दो शीर्ष अधिकारियों के वेतन से कटौती का आदेश दिया है, जिसके बाद सहायक आयुक्त पर विभागीय जांच शुरू हुई।

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
BMC Officers Salary Cut: देश आर्थिक राजधानी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही बरतने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी प्रशासन को कड़ा सबक सिखाया है। मुंबई में अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं करने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी के दो वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन से 11-11 रुपये काटने के आदेश दिए थे, जिसके बाद बीएमसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने ए वार्ड के सहायक आयुक्त जयदीप मोरे पर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। बता दें कि हाल ही में हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान पाया कि अवैध निर्माण के खिलाफ समय पर कार्रवाई नहीं की गई।
अदालत के आदेशों की अवहेलना मानते हुए कोर्ट ने बीएमसी की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) अश्विनी जोशी और उपायुक्त- (जोन-1) चंदा जाधव पर 11-11 रुपये का प्रतीकात्मक जुर्माना लगाया। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह राशि दोनों अधिकारियों के वेतन खाते से काटकर कीर्तिकर लॉ लाइब्रेरी में जमा की जाए। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि यह जुर्माना बीएमसी प्रशासन को यह संदेश देने के लिए है कि न्यायालय के हर आदेश का तत्काल और प्रभावी पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ा मामला
बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह भी माना कि मामले में लापरवाही ने अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया। दरअसल, यह विवाद अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई से जुड़ा है, जिसमें बीएमसी के ए वॉर्ड स्तर पर जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठे। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि सहायक आयुक्त जयदीप मोरे ने मामले में अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। इस पर 24 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने मोरे के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। यह आदेश ग्रीन ट्वाइन एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून से पहले बीएमसी का बड़ा अभियान, 32 लाख घरों की जांच कर नष्ट किए मच्छरों के ठिकाने
31 साल बाद निवेशक को मिला न्याय, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोटक महिंद्रा बैंक को दिए शेयर ट्रांसफर के आदेश
क्या इमरान हाशमी बनेंगे अशोक खरात? नासिक ढोंगी बाबा पर बन रही फिल्म में निभाएंगे लीड रोल!
सेना करेगी NEET पेपर की रखवाली तो फडणवीस क्या करेंगे? केंद्र सरकार के फैसले पर संजय राउत ने ली चुटकी
यह भी पढ़ें:- मुंबई मेट्रो 4 के पिलर में दरार? घाटकोपर R City Mall के वीडियो पर MMRDA की सफाई, जानें क्या है सच
दोषी पाए जाने पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन
हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जयदीप मोरे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कार्रवाई में देरी क्यों हुई और क्या इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार शामिल था। इसके लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की शुरुआत से अंत तक पड़ताल करेगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जयदीप मोरे से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
Mumbai bmc officers salary rs 11 cut bombay high court order illegal construction inquiry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राकां में बढ़ी अंदरूनी खींचतान? पार्थ पवार-छगन भुजबल विवाद की चर्चाओं से सियासी हलचल
May 30, 2026 | 07:51 AMIPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, जो गेल-विराट न कर सके, वो इस ‘वंडर बॉय’ ने कर दिखाया!
May 30, 2026 | 07:49 AMअमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल
May 30, 2026 | 07:49 AMVidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
May 30, 2026 | 07:46 AMनवभारत संपादकीय: दहेज का ‘रेट कार्ड’, संपन्नता आ गई, शिक्षा आ गई, बस इंसानों के भीतर ‘इंसानियत’ आना बाकी है!
May 30, 2026 | 07:45 AMTelangana Voter List Revision SIR: वोट कटने की आशंका को लेकर तेलंगाना सरकार सतर्क, बनाई ये खास रणनीति
May 30, 2026 | 07:41 AMमहाराष्ट्र में 60 मॉडल रजिस्ट्री ऑफिस खोलेगी VFS Global, लेकिन वीजा विवादों से घिरी कंपनी पर उठे सवाल
May 30, 2026 | 07:38 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM














