In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Business »
- Bill Gates Statement On Artificial Intelligence Replacement
Bill Gates : बिल गेट्स ने वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर की भविष्यवाणी, बोले- हफ्ते में करना हो सकता है सिर्फ 2 दिन काम
बिल गेट्स ने बताया कि साल 2022 में ओपनएआई की ओर से चैटजीपीटी के लाने के बाद लोगों की सोच और उनके काम को एआई ने बदल दिया है। आज एआई चैटबॉट्स जैसे- जैमिनी, ग्रोक और डीपसीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Apr 02, 2025 | 04:15 PM

Bill Gates (सौ. Design)
नई दिल्ली : हमारे देश में कई बड़े इंडस्ट्रियलिस्ट और बिजनेसमैन वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बड़े दावे करते हैं। ये बिजनेसमैन कर्मचारियों को हफ्ते में 70 घंटे काम करने की बात का भी समर्थन करते हैं। हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर का इसको लेकर अलग विचार है। वे ऐसा मानते है कि आने वाले 10 सालों के दौरान लोगों को हफ्ते में केवल 2 दिन ही काम करने की जरूरत हो सकती है।
बिल गेट्स के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई हमारी ज्यादातर नौकरियां ले लेगा और वर्कफोर्स की जरूरत काफी कम हो सकती है। इसके साथ ही, लोगों के काम करने का तरीका भी पूरी तरह से बदल सकता है।
उनकी ये भविष्यवाणी ट्रेडिशनल सोच से पूरी तरीके से अलग है। साथ ही, उनकी इस भविष्यवाणी ने प्रोडक्टिविटी, एम्पॉलयमेंट और रोजाना की लोगों की जिंदगी में एआई की भूमिका को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या लोगों की नौकरियां की जगह एआई रिप्लेस करने वाला है?
बिल गेट्स ने बताया कि साल 2022 में ओपनएआई की ओर से चैटजीपीटी के लाने के बाद लोगों की सोच और उनके काम को एआई ने बदल दिया है। आज एआई चैटबॉट्स जैसे- जैमिनी, ग्रोक और डीपसीक का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। कई प्रोफेशनल्स इन बातों से चिंतिंत है कि अलग-अलग इंडस्ट्रीज में नौकरियां जा सकती है।
बिल गेट्स का तो यहां तक मानना है कि कुछ सेक्टरों में एआई, लोगों से कहीं बेहतर परफॉर्म कर सकता है। हालांकि, हफ्ते में कुछ ही दिन काम करना का उनका ये आइडिया कोई नया नही है। साल 2023 में जब एआई का टूल चैटजीपीटी पॉपुलर हुआ था, उस समय उन्होंने ये सलाह दी थी कि लोग हफ्ते में तीन दिन कम पर शिफ्ट हो सकते हैं।
अब जबकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी के साथ डेवलप हो रहा है, उन्होंने ये दमदार भविष्यवाणी की है कि जल्द ही एआई रूटिन के काम करता हुआ दिखेगा, जैसे फैक्ट्रियों में, ट्रांसपोर्ट और फूड ग्रेन प्रोडक्शन में, जहां पर लोगों की जरूरत कम हो जाएगी। बिल गेट्स हमेशा कहते रहे हैं कि एआई में इंडस्ट्री को बदलने की क्षमता है और हाल में उन्होंने अपने इस विजन को दोबारा द टू नाइट शो में रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या बंद होने वाले हैं पेट्रोल पंप? सरकार ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई, LPG सिलेंडर पर भी आया अपडेट
India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी गिरावट! जानिए अब कितना बचा है भारत का फॉरेक्स रिजर्व
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर पहुंचा; लगातार दूसरे दिन तेजी
सरकार के खजाने में आएंगे 2.87 लाख करोड़! RBI के इस फैसले से चमकेगी देश की इकोनॉमी, आम जनता को क्या मिलेगा?
Bill gates statement on artificial intelligence replacement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 02, 2025 | 04:15 PM
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई; गड़बड़ी मिलने पर 17 और सेवा केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
May 23, 2026 | 10:00 AMभीषण गर्मी में बेघरों के लिए ‘मिशन मुक्ति’, नागपुर में 466 बेघरों को मिला सहारा; 159 का पुनर्वास
May 23, 2026 | 09:42 AMनासिक में महावितरण का सुरक्षा अभियान: 3,175 खुली बिजली पेटियां सुरक्षित, ‘शून्य दुर्घटना’ पर फोकस
May 23, 2026 | 09:39 AMमैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
May 23, 2026 | 09:35 AMYavatmal: हाइवे 44 पर अवैध पशु तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 09:25 AMमनोज जरांगे से मुलाकात में भावुक हुए प्रसाद लाड, मां के अपमान का जिक्र कर रो पड़े
May 23, 2026 | 09:23 AMनासिक में सरकारी इमारतों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग फेल, हाईकोर्ट निर्देशों के बावजूद जल संरक्षण में लापरवाही
May 23, 2026 | 09:19 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














