पहले बॉर्डर पर उड़ाए दुश्मनों के छक्के फिर शेयर बाजार में कमाए जमकर पैसे, जानें किस कंपनी ने किया ये कमाल

भारत और पाक एक्शन के बीच दुश्मनों के पसीने छुड़ाने वाले आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी के द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी को जबरदस्त प्रॉफिट होने की बात कही गई हैं।
भारत और पाक एक्शन के बीच दुश्मनों के पसीने छुड़ाने वाले आकाश एयर डिफेंस सिस्टम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी के द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजों के आधार पर कंपनी को जबरदस्त प्रॉफिट होने की बात कही गई हैं।
आकाश एयर डिफेंस सिस्टम (सौ. Pinterest )
Published on
Updated on

22 जुलाई को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त एक्शन लेने के बाद भारत के डिफेंस सेक्टर में चमक आ गई है।

इसी दौरान पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल की धज्जियां उड़ाने वाले भारत के एयर डिफेंस सिस्टम आकाश के दम से दुश्मन देश बेदम हो गया है। अब इसे बनाने वाली कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हाल ही में अपने मार्च महीने के तिमाही नतीजे जारी किए हैं। इन नतीजों के आधार पर ये जानकारी मिली है कि इस कंपनी के शेयरों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इतना प्रतिशत बढ़ा प्रॉफिट

पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल अटैक को फेल करने वाले आकाश एयर डिफेंस सिस्टम की मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के तिमाही नतीजों काफी अच्छे रहे। वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी को 2,127 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हासिल हुआ है। जिसके हिसाब से कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 18 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये आंकड़ा 1,797 करोड़ रुपये रहा था। इतना ही नहीं चौथी तिमाही में बीईएल का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी 7 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 9,150 करोड़ रुपये रहा है। साथ ही कंपनी की इनकम 6.30 प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ 9,344 करोड़ रुपये रही है। कंपनी की ओर से पिछले कारोबारी दिन तिमाही नतीजों को घोषित किया गया।

डिविडेंड का भी किया ऐलान

बीईएल ने मार्च तिमाही नतीजों का ऐलान करते हुए शेयरहोल्डर्स को गिफ्ट देने का भी ऐलान कर दिया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए हर शेयर पर 90 पैसे डिविडेंड देने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि कंपनियां अपने प्रॉफिट में से कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को देती हैं, जिसे डिविडेंड कहा जाता है। हालांकि, कंपनी की ओर से इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की गई है। 2 दिनों की गिरावट के बाद आज हरे निशान पर खुला शेयर मार्केट, रुपये की खराब शुरूआत

आकाश एयर डिफेंस सिस्टम

आपको बता दें कि आकाश एयर डिफेंस सिस्टम और आकाश वेपन सिस्टम का निर्माण 2 भारतीय कंपनियों के द्वारा किया गया हैं। इनमें एक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड यानी बीईएल और दूसरी भारत डायनेमिक्स लिमिटेड यानी बीडीएल हैं। अगर बीईएल के शेयर की बात करें, तो भारत और पाक टेंशन के बीच में दुश्मन की हवा टाइट करने के साथ ही शेयर मार्केट में इसका परफॉर्मेंस भी शानदार रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com