- Hindi News »
- Business »
- American Trading Firm Jane Street Reject Sebi Allegations Of Market Manipulation
‘बैन के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे’, SEBI के एक्शन पर जेन स्ट्रीट की प्रतिक्रिया
SEBI Action On Jane Street: भारतीय बाजार नियामक सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मार्केट रेगुलेटर के एक्शन के बाद अब कंपनी की ओर से प्रतिक्रिया आई है।
- Written By: मनोज आर्या

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया, (फाइल फोटो)
Jane Street On SEBI Action: इंडियन मार्केट रेगुलेटर सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने कहा है कि जेन स्ट्रीट ने एक सोची-समझी और भ्रामक योजना के जरिए भारतीय बाजरों में हेराफेरी की। इस घटना के सामने आने के बाद बाजार नियामक ने शुक्रवार को ट्रेडिंग कंपनी पर भारत में कारोबार करने पर रोक लगा दिया। इसके साथ ही उसे 55 करोड़ डॉलर का मुनाफा वापस सेबी में जमा करने का आदेश दिया है। जेन स्ट्रीट पर आरोप है कि उसने भारतीय बैंक शेयरों की कीमतों को आर्टिफिशियल तरीके से बढ़ाया और उनसे जुड़े कुछ विशेष फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स (डेरिवेटिव्स) पर उसे बड़ा फायदा हुआ।
सेबी प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने सोमवार को कहा कि वे डिरिवेटिव ट्रेडिंग में हेराफरी पर निगरानी के लिए अपनी सिक्योरिटी सिस्टम को और मजबूत कर रहे हैं। सेबी ने दावा किया है कि जेन स्ट्रीट ने बैंक निफ्टी इंडेक्स की सुबह की ट्रेडिंग में कैश फ्यूचर्स मार्केट में बड़ी मात्रा में खरीदारी करके इंडेक्स को आर्टिफिशयल तरीके से हाई लेवल पर रखा। इसके ही उसेने इंडेक्स ऑप्शंस में बड़ी शॉर्ट पोजीशन (जहां शेयर के भाव नीचे आने पर मुनाफा होता है) ले रखी थीं।
सेबी के आरोपों को जेन स्ट्रीट ने खारिज किया
भारती बाजार नियामक सेबी के इन आरोपों को जेन स्ट्रीट ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कंपनी के करीब 3,000 कर्मचारियों को भेजे गए एक मैसेज में कहा गया है कि भारत बाजार में लगाए गए बैन के खिलाफ वह पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने लिखा की वे SEBI के इस गंभीर आरोपों से बहुत निराश और आहत हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बंगाल में सत्ता बदलते ही इन 5 कंपनियों की हो गई मौज, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर, कोलकाता से है खास कनेक्शन
क्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
मिडिल ईस्ट में तनाव से सहमा Share Market, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी की भी हालत खराब
Gold-Silver Rate Today: सोने और चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानिए सोने और चांदी का ताजा भाव
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि यह विवाद पिछले साल हुई एक घटना से जुड़ा है, जब जेन स्ट्रीट ने मिलेनियम मैनेजमेंट और अपने दो पूर्व ट्रेडर्स के खिलाफ केस किया था। कंपनी का आरोप था कि उन ट्रेडर्स ने एक कीमीत ट्रेडिंग रणनीति चुराई थी, जो भारतीय ऑप्शंस ट्रेडिंग पर क्रेंदित थी। सेबी की जांच भी जेन स्ट्रीट के बैंक निफ्टी इंडेक्स से जुड़े ट्रेडों पर ही क्रेंद्रित है। हालांकि अब भारत के बाजारों के दूसरे हिस्सों की भी जांच की जा रही है।
नए नियमों की नहीं, सख्त निगरानी की जरूरत; जेन स्ट्रीट मामले पर बोले सेबी चीफ
चेतावनियों को नजरअंदाज करने का आरोप
सेबी द्वारा जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म ने स्थानीय स्टॉक एक्सजेंचों की चेतावनियों को भी गंभीरता से नहीं लिया। जेन स्ट्रीट ने इस बात से भी इनकार किया है। उसने अपने कर्मचारियों को बताया कि सेबी ने जो तरीके इस्तेमाल किया है, वह बाजार की असल हलचलों से अलग लगता है।
American trading firm jane street reject sebi allegations of market manipulation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका में सुलह के संकेत? ट्रंप ने रोका ‘Project Freedom’, समझौते के लिए पीछे खींचे कदम
May 06, 2026 | 09:54 AMसब्जी की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, छापा पड़ा तो ठेला उगलने लगा बोतलें
May 06, 2026 | 09:49 AMMumbai BMC E-TDR System: मुंबई में TDR प्रक्रिया डिजिटल, नई ई-टीडीआर प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता
May 06, 2026 | 09:49 AMमुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, नासिक में पिकअप-बाइक टक्कर में युवक की मौतच अवैध पार्किंग पर उठे सवाल
May 06, 2026 | 09:46 AMममता का कर्ज चुकाएंगे अखिलेश यादव! आज कोलकाता में करेंगे मुलाकात, क्या होगा अगला दांव?
May 06, 2026 | 09:38 AMSambhajinagar Municipal Corporation: 3 हजार में बन रहा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र! संभाजीनगर में बड़ा रैकेट उजागर
May 06, 2026 | 09:35 AMSambhajinagar Link Line: संभाजीनगर में अब नहीं होगी बिजली कटौती; 26 करोड़ का ‘लिंक लाइन’ प्रोजेक्ट जल्द होगा
May 06, 2026 | 09:32 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














